स्कूलों को पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव: महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखा तथा जीवनभर अपनी मातृभूमि, संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उनका जीवन आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भोपाल के महाराणा प्रताप नगर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सिसोदिया-राजपूत-क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज के प्रतिभाशाली डॉक्टरों, खिलाड़ियों, युवाओं और समाजसेवियों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इसी बोर्ड के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से ‘पार्थ योजना’ संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत युवाओं को व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाता है।
उन्होंने घोषणा की कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को भी इस योजना के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने घोषणा की कि महाराणा प्रताप के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर सके।
‘विरासत से विकास’ के संकल्प के साथ इतिहास को सामने ला रहे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। सरकार ‘विरासत से विकास’ के संकल्प के साथ देश के गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों को नई पीढ़ी के सामने ला रही है।
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप और उनके प्रिय अश्व चेतक के साहसिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और आत्मसम्मान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज या युग के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की और आत्मसम्मान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का गठन उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!