कुर्सी का मोह या राजनीतिक संरक्षण: तबादले के बाद भी इंदौर में जमे एडीएम; प्रशासनिक गलियारों में उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभाग से लेकर जिला स्तर तक प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। नए संभागायुक्त ने पदभार संभाल लिया है, जिला पंचायत के नए सीईओ भी कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, लेकिन एक माह पहले जारी राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों की तबादला सूची का एक मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर तबादला आदेश के बावजूद कुछ अधिकारी अब तक इंदौर से रिलीव क्यों नहीं हुए?
तबादला हुआ, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ी
अपर कलेक्टर रोशन राय का तबादला मैहर अपर कलेक्टर के रूप में किया जा चुका है, लेकिन वे अब भी इंदौर में कार्यरत हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अधिकारी वर्ग में यह सवाल उठ रहा है कि जब अन्य अधिकारियों को समय पर रिलीव किया जा चुका है तो आखिर रोशन राय के मामले में देरी क्यों हो रही है?
प्रिया पटेल और रोशन राय पर अलग सवाल
तबादला सूची में संयुक्त कलेक्टर प्रिया पटेल का स्थानांतरण खंडवा किया गया था। वहीं रोशन राय के मामले में ऐसा कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, जिससे उनकी रवानगी टलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आर्थिक राजधानी में अफसरों की कमी
इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के कारण यहां बड़े आयोजन, वीआईपी मूवमेंट, निवेश कार्यक्रम और प्रोटोकॉल की जिम्मेदारियां लगातार रहती हैं। ऐसे में प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में कम से कम चार से पांच अपर कलेक्टर पदस्थ होना चाहिए।
अवकाश पर एडीएम, बढ़ा जिम्मेदारियों का बोझ
वर्तमान में अपर कलेक्टर निशा दामोर स्वास्थ्य कारणों से लंबे अवकाश पर हैं। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा अपर कलेक्टर नवजीवन पवार और रिंकेश वैश्य के कंधों पर आ गया है।
सबसे बड़ा सवाल अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि यदि तबादला आदेश जारी हो चुका है, तो संबंधित अधिकारी को अब तक कार्यमुक्त क्यों नहीं किया गया? क्या यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में विलंब है या फिर किसी विशेष संरक्षण का असर? इस पूरे मामले पर शासन या जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
रोशन राय का तबादला पहले दिन से रहा चर्चा में
राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने से पहले देर रात तक मंत्रालय में मंथन चलता रहा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इंदौर से जुड़े कई नामों पर अंतिम समय तक विचार हुआ और अंततः रोशन राय का नाम सूची में शामिल करते हुए उनका तबादला मैहर कर दिया गया। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले हुए इस स्थानांतरण ने भी प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े किए थे।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!