लखनऊ अग्निकांड में इतने आरोपी गिरफ्तार: चार अधिकारी निलंबित; 15 मौतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि ऊर्जा विभाग और अग्निशमन विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार अग्निकांड मामले में वीरेंद्र शुक्ला, तुशांक कृष्ण जायसवाल और रामकृष्ण उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई और हादसे के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा तकनीकी और प्रशासनिक चूकों की भी पड़ताल की जा रही है।
उधर, प्रशासन ने भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा विभाग के जानकीपुरम स्थित एक्सईएन कलेक्शन गौरव कुमार, इंदिरानगर में तैनात फायर सेफ्टी स्टेशन ऑफिसर (एफएसएसओ) कमलेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता (एई) अनिल कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता (जेई) प्रमोद पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कमलेंद्र कुमार सिंह उस फायर स्टेशन के प्रभारी थे, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह हादसा हुआ था।
सोमवार दोपहर अलीगंज स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत के भीतर ही फंस गए। बचाव और राहत कार्य के दौरान दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया, लेकिन हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। कई घायल अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथरस और अलीगढ़ के निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और तत्काल लखनऊ लौट आए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया है।
फिलहाल एसआईटी और पुलिस की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई चूक और जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर भवन सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!