होटल में लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे नशा: एक पुलिस के हवाले; दूसरा फरार, पुलिस ने जांच शुरू की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
राजपूत करणी सेना ने रविवार रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर-114 पार्ट-1 में होटल सिल्वर पैलेस में दो लव जिहादियों को दो हिंदू युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
आरोपी दोनों युवतियों को एमडी ड्रग्स व मेडिकल नशा करवाकर शोषण कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है, आज पीड़िता के साथ केस दर्ज कराया जाएगा।
पकड़ाया आरोपी अमन खान खजराना थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स और अन्य नशे सप्लाई करता है। वह नारकोटिक्स का मुखबिर भी है।
हंगामे के बीच अमन फरार
तस्करों को पकड़वाकर पैसा और जब्त माल की खुद तस्करी करता है। खजराना इलाके में नाम चलता है। हंगामे के बीच अमन फरार हो गया, जबकि फैजान को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पहले अपना नाम हनी-लक्की बताया
सूचना पर करणी सेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। कमरे में मौजूद युवकों से पूछताछ की तो नशेड़ियों ने पहले अपना नाम हनी-लक्की बताया।
सख्ती की तो अकल ठिकाने आई और असली नाम फैजान खान और अमन खान निवासी खजराना बताए। हंगामे के दौरान अमन मौके से भाग निकला।
संगठन के मानसिंह राजावत ने अमन पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। बताया दोनों युवक खजराना और आसपास एमडी ड्रग्स और गांजे की अवैध बिक्री करते हैं।
कार्यकर्ताओं के अनुसार फैजान के मोबाइल की जांच के दौरान युवतियों के साथ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो, चैट, गांजा, एमडी और चाकू की तस्वीरें मिलने पर उसे पुलिस को सौंपा है।
कार्यकर्ताओं ने बताया होटल के कमरे से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। फैजान को लसूड़िया पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस ने फिलहाल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कहना है युवक नशे की हालत में था, इसलिए युवती से जुड़े पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत पूछताछ आज की जाएगी।
वही, पीड़िता ने आज थाने आकर केस दर्ज करवाने की बात कही है। पहुंचती है तो जांच के बाद तुरंत केस दर्ज कर लिया जाएगा।
फरार अमन पर कार्रवाई की मांग
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह दीक्षित ने बताया फरार लव जिहादी व मुखबिर अमन खान को गिरफ्तार कर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।
हिंदू युवतियों के साथ होटल में रुककर नशा करवाकर जिस तरह का कृत्य जिहादियों ने किया, उसकी सजा मिलना चाहिए। इस दौरान संगठन के रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल और नवीन अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक कार्यकर्ता फैजान नामक युवक को थाने लाए थे। वह नशे में था। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री, चाकू और गांजे से जुड़ी तस्वीरें मिलने की जानकारी है। पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!