लव जिहाद का खुलासा: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाए संबंध; फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले युवक पर प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ निवासी युवती की सोशल मीडिया पर समीर खान नामक युवक से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने निजी पलों का वीडियो भी बना लिया था।
पैसों की मांग करता रहा आरोपी
युवती के अनुसार, बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और लगातार पैसों की मांग करता रहा। आरोप है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तक पहुंची सूचना
बताया जा रहा है कि परेशान युवती ने अपने एक परिचित को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तक पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने युवती से संपर्क कर उसे थाने पहुंचने में मदद की।
लिखित शिकायत दर्ज कराई
इसके बाद पीड़िता ने शिवपुरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपी की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!