खबर
Top News

एमआरपी से महंगी बिक रही शराब: सीएम हेल्पलाइन पर बढ़ीं शिकायतें; जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
एमआरपी से महंगी बिक रही शराब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उपभोक्ता इसकी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा रहे हैं, लेकिन इन मामलों की जांच उसी आबकारी अमले से कराई जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानों की निगरानी करना है। इसे लेकर जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

ज्यादा वसूली के आरोप
नियमों के मुताबिक शराब की बिक्री एमएसपी (न्यूनतम विक्रय मूल्य) से कम और एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) से अधिक नहीं की जा सकती।

बावजूद इसके, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने के आरोप लग रहे हैं। शहर की दुकानों के खिलाफ भी ऐसी शिकायतें लगातार दर्ज हो रही हैं।

शिकायतें, लेकिन जांच उन्हीं अधिकारियों के जिम्मे
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिन आबकारी उपनिरीक्षकों पर शराब दुकानों की निगरानी की जिम्मेदारी है, उन्हीं से शिकायतों की जांच भी कराई जा रही है। ऐसे में हितों के टकराव (Conflict of Interest) की स्थिति बनती है और निष्पक्ष जांच पर सवाल उठते हैं।

बीयर और शराब की कीमत को लेकर दो शिकायतें
देपालपुर निवासी छोटू वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 140 रुपये एमआरपी वाली बीयर केन अधिक कीमत पर खरीदी। जांच में संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दी कि बीयर 130 रुपये में बेची जा रही थी और अधिक कीमत वसूले जाने की पुष्टि नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने इस रिपोर्ट पर असहमति जताई।

इसी तरह सांवेर के ग्राम सोलसिंदा निवासी सचिन राठौर ने धरमपुरी क्रमांक-2 शराब दुकान पर ब्लेंडर्स प्राइड की बोतल एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत की। विभागीय जांच में इस आरोप की भी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

93 लाख का जुर्माना, 86 लाख की वसूली
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामलों में अब तक 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, जिसमें से 86 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर विभिन्न स्तरों पर जांच कराई जाती है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाती है।

हालांकि, लगातार सामने आ रही शिकायतों और विभागीय जांच में अधिकांश मामलों के खारिज होने से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 2 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 2 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 2 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 3 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 3 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 3 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 3 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 4 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 4 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 4 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 4 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 5 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 5 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 5 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 5 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!