चालान को फास्टैग से जोड़ें: सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाएं; ट्रैफिक सुधार के लिए हाई कोर्ट कमेटी को सौंपे सुझाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक रेगुलेटरी कमेटी को शहर में ट्रैफिक समस्या के निदान के लिए सुझाव पत्र सौंपा है। इसमें चालानों को सीधे फास्टैग, डिजिटल पेमेंट सिस्टम और गाड़ियों के इंश्योरेंस रिन्यूअल से जोड़ने की बात कही गई। लोगों की सुविधा के लिए चालान के साथ फोटो या वीडियो सबूत देने और ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था बनाने का सुझाव भी दिया गया है।
ये सुझाव पत्र समिति के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विनय झैलावत, विवेक पटवा को सौंपा गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एससी बागड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल बाहेती समेत कई अन्य कानून विशेषज्ञ मौजूद थे। पत्र में कहा गया है कि तकनीक और सख्त नियमों से ट्रैफिक नियम तोड़ना रुकेगा।
बार-बार रेड लाइट तोड़ने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और अवैध पार्किंग पर लगाम लगाने के लिए एएनपीआर कैमरों और ई-चालान जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल किया जाए। चालानों को सीधे फास्टैग, डिजीटल पेमेंट सिस्टम और गाडिय़ों के इंश्योरेंस रिन्यूअल से जोड़ा जाए।
सर्विस लेन का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए एंट्री और एग्जिट तय करने, बैरियर लगाने, वन-वे व्यवस्था लागू करने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध अभियान चलाए।
दुकानदारों और वेंडर्स के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाए ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिले। ये भी सुझाव दिया गया कि उन्हीं जगहों पर पुलिस बल तैनात किया जाए, जहां वास्तव में जाम या दुर्घटना का खतरा ज्यादा रहता है।
इसके लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मिलने वाले लाइव डेटा की मदद ली जाए। इसके अलावा इंदौर ट्रैफिक साथी मोबाइल ऐप को आईटीएमएस से जोडक़र ज्यादा उपयोगी बनाया जाए। इसके जरिए वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम, सिग्नल की स्थिति और अपने चालान की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।
अच्छे चालकों को इनाम
सड़क सुरक्षा के लिए नागपुर के ट्रैफिक रिवाड्र्स मॉडल की तर्ज पर नियम मानने वाले चालकों को रिवॉर्ड पॉइंट देने और इंश्योरेंस प्रीमियम में छूट जैसी प्रोत्साहन योजना शुरू किया जाए। मिजोरम के आइजोल शहर की तरह खुद से ट्रैफिक नियम मानने की आदत डालने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने की सिफारिश की गई।
इंदौर के यातायात को विश्वस्तरीय बनाने के लिए चेन्नई, बेंगलुरु के साथ-साथ स्वीडन, नीदरलैंड और नॉर्वे जैसे देशों के सफल ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम की अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने की बात कही गई है।
संबंधित समाचार

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!