कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला: कार से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार संजय पटेल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए इस हमले में संजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।
हमला पंजाबी ढाबे के पास हुआ
पुलिस के अनुसार, हमला एबी रोड स्थित एक पंजाबी ढाबे के पास हुआ। बताया गया है कि संजय पटेल मोटरसाइकिल से खेत पर दूध निकालने जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे गिर गए।
कार से टक्कर के बाद हमला
शिकायत के अनुसार, बाइक से गिरने के बाद कार चालक ने वाहन को रिवर्स लेकर संजय के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कार में सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित रूप से लाठी, डंडों तथा तलवार से हमला कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हमले में संजय पटेल के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें पहले मानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए इंदौर भेजा गया।
दो दिन पहले हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से दो दिन पहले नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी।
एक पक्ष ने मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप लगाए थे, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और पत्थरबाजी की शिकायत की थी। पुलिस अब पुराने विवाद और ताजा हमले के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
घटना के बाद यशवंतनगर और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मानपुर थाने पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई होना चाहिए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मानपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!