खबर
Top News

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, केवल पंजीकृत यात्रियोंं को मिला प्रवेश: चारधाम यात्रा में भी रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु; बाबा बर्फानी के दरबार को रवाना हुआ पहला जत्था, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजा जम्मू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 7:45 pm
शेयर करें:
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, केवल पंजीकृत यात्रियोंं को मिला प्रवेश

खुलासा फर्स्ट...जम्मू/देहरादून।
पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच रवाना हुए श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से शुरू होगी तथा 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। पहले जत्थे में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पूर्व पंजीकरण कराया था, अनिवार्य RFID कार्ड बनवाया था और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा में शामिल होने के लिए इन सभी औपचारिकताओं का पालन अनिवार्य है।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक लगभग चार लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं बेस कैंप पहुंचकर सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, बिजली-पानी, ठहरने और हेल्प डेस्क सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हाल ही में हुए आतंकी हमले को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। रामबन जिले के बनिहाल सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। जम्मू में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के माध्यम से यात्रा की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

चारधाम में भी उमड़ रही आस्था
उधर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। एक जुलाई तक बदरीनाथ धाम में करीब 14.50 लाख और केदारनाथ धाम में 13.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जून के तीसरे सप्ताह से बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और अब वह केदारनाथ से आगे निकल गया है। वर्तमान में बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 18 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि चारधाम यात्रा में आस्था का प्रवाह लगातार बढ़ता जा रहा है।

जयकारों संग अमरनाथ धाम को रवाना हुए साधु-संत
पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और साधु-संतों में जबरदस्त उत्साह है। गुरुवार को जम्मू की पुरानी मंडी श्रीराम मंदिर से साधु-संतों का बड़ा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। यात्रा पर रवाना होने से पहले संतों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। संतों का कहना है कि यात्रा केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभूति का भी अवसर है।

पहली बार अमरनाथ यात्रा पर निकले एक संत ने कहा कि अब तक का सफर अत्यंत सुखद रहा है। उन्होंने बताया कि साथी संतों और श्रद्धालुओं के साथ यात्रा करने का अनुभव अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिल रहा है और यात्रा के दौरान संतों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पहली बार यात्रा पर पहुंचे एक श्रद्धालु ने भी उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और सुरक्षा बलों का सहयोग सराहनीय है। उनके अनुसार यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया है। लगातार 32 वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे एक संत ने कहा कि इस बार भी सरकार ने यात्रियों के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं।

विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं से यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए एक संत ने बताया कि यह उनकी तीसरी अमरनाथ यात्रा है। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा आध्यात्मिक अनुभव है। सरकार की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के लिए किए गए इंतजाम संतोषजनक हैं।

एक अन्य संत ने अमरनाथ यात्रा को प्राचीन परंपरा का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह उनकी यात्रा का पहला चरण है, जिसका समापन जम्मू के हरमुख कैलाश की यात्रा से होगा। उन्होंने कहा साधु-संत इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं और साधु-संतों में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 14 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 14 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 14 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 15 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 15 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 15 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 15 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 15 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 15 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 15 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 15 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 16 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 16 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 16 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 16 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 16 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 16 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 16 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!