मुर्गी का लालच बना कैद की वजह: पिंजरे में फंसा तेंदुआ; तीन गांवों के लोगों ने ली राहत की सांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले की पंधाना तहसील के खरखेड़ी, काकोड़ा और अंबाखेड़ा गांवों से लगे वन क्षेत्र में पिछले करीब चार महीनों से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के रेस्क्यू के बाद तीनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह तेंदुआ लगातार बकरियों, बछड़ों और अन्य पालतू पशुओं का शिकार कर रहा था, वहीं कई बार खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों पर भी झपटने की कोशिश कर चुका था।
पालतू पशुओं को बना रहा था शिकार
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पिछले तीन-चार महीनों से गांव के आसपास लगातार देखा जा रहा था। वह कई बकरियों और अन्य पालतू जानवरों का शिकार कर चुका था। शनिवार को उसने एक गाय के बछड़े को भी मार डाला था। लगातार बढ़ रही घटनाओं से रण ग्रामीणों में दहशत थी और लोग अकेले खेतों में जाने से बच रहे थे।
मुर्गी का लालच बना कैद की वजह
ग्रामीणों की लगातार मांग पर वन विभाग ने चार दिन पहले प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में चारे के रूप में एक मुर्गी रखी गई। रात के समय शिकार की तलाश में आया तेंदुआ जैसे ही पिंजरे में घुसा, दरवाजा बंद हो गया और वह कैद हो गया।
सुबह पिंजरे में दिखा तेंदुआ, उमड़ी भीड़
रविवार सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में बंद देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के बीच तेंदुए को पिंजरे सहित वाहन में रखा और अपने साथ ले गई।
10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ा
खंडवा रेंज के रेंजर शंकर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को करीब 10 किलोमीटर दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल से लगे क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद खरखेड़ी, काकोड़ा और अंबाखेड़ा के ग्रामीणों ने खुशी जताई। उनका कहना है कि पिछले चार महीनों से लोग भय के साए में जी रहे थे। शाम ढलते ही खेतों में जाना बंद कर देते थे और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। अब तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!