लवकुश फ्लाईओवर अब आम जनता के लिए तैयार: शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; थ्री-टियर के लोड टेस्ट का सफल परीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। शहर के बहुप्रतीक्षित लवकुश चौराहा थ्री-टियर फ्लाईओवर निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा कर लिया गया है। फ्लाईओवर के ऑब्लिगेटरी स्पान पर स्थापित 400 टन वजनी बो-स्ट्रिंग का लोड टेस्ट तकनीकी विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ।
इस परीक्षण के दौरान भारी-भरकम डंपर्स और वाहनों को फ्लाईओवर पर खड़ा कर और चलाकर संरचना की क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा गया, जिसमें यह पूरी तरह सफल रहा है।
करीब 161 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सिक्स-लेन फ्लाईओवर इंदौर की यातायात व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। लगभग 1.45 किलोमीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा यह फ्लाईओवर इंजीनियरिंग का एक नायाब उदाहरण है।
इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका 'थ्री-टियर' स्वरूप है। इसमें ग्राउंड लेवल पर मौजूदा सड़क है, लेवल-1 पर मेट्रो लाइन गुजर रही है और सबसे ऊपर यानी जमीन से 15 से 18 मीटर की ऊंचाई पर यह लेवल-2 फ्लाईओवर बनाया गया है।
अक्टूबर-नवंबर 2022 में शुरू हुई इस परियोजना ने अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। लोड टेस्ट की सफलता के बाद अब केवल फिनिशिंग, कलर-कोटिंग, लाइटिंग और एप्रोच रोड का काम शेष है। इन कार्यों के पूरा होते ही इसे आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सुपर कॉरिडोर और उज्जैन रोड के बीच का सफर सुगम होगा और हजारों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी अब बचे हुए कार्यों को तेजी से निपटाने में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द शहर को यह आधुनिक सुविधा समर्पित की जा सके।
संबंधित समाचार

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!