खाकी पर भारी पड़े भूमाफिया के गुर्गे: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को ही पीटा; डायल-100 जवानों के सिर फूटने की चर्चा, जमीन विवाद में पुलिस बनी निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भूमाफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कनाडिया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद के दौरान डायल-100 पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आई है। आरोप है कि भूमाफिया से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट की, जिसमें कई जवान घायल हो गए। हालांकि स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले को दो पक्षों के बीच का विवाद बताकर पुलिस पर हमले की बात से इनकार कर रही है।
घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कनाडिया क्षेत्र स्थित भूरी टेकरी के पास डायमंड कॉलोनी में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे और स्वामित्व को लेकर कई पक्ष आमने-सामने हैं। रविवार को भी इसी जमीन पर कुछ लोग पहुंचे थे, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार डायमंड कॉलोनी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। बताया जाता है कि जमीन की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी मोहसिन नामक व्यक्ति को दी गई है। आरोप है कि जब कुछ लोग अपने प्लॉट या जमीन संबंधी दावे को लेकर मौके पर पहुंचे तो उनके साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और मौके पर मौजूद लोगों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई। स्थिति बिगड़ने पर डायल-100 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस टीम पर भी हमला करने का आरोप
सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन विवाद में शामिल कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद पुलिस जवानों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
हमले में पुलिसकर्मी आशीष शर्मा और विजय सिकरवार सहित कुछ अन्य जवानों के घायल होने की बात सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि कुछ जवानों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
घटना को दबाने के आरोप
मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि वास्तव में पुलिस टीम पर हमला हुआ तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घटना को दबाने का प्रयास किया गया और मामले को सामान्य विवाद बताकर खत्म करने की कोशिश की गई।
सूत्रों का कहना है कि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार भी कराया गया, लेकिन घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई। इससे पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस ने क्या कहा?
कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने पुलिस पर हमले की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह दो पक्षों के बीच का आपसी विवाद था और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
टीआई के मुताबिक किसी पुलिसकर्मी पर हमला नहीं हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसी कारण किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
500 करोड़ की जमीन से जुड़ा है विवाद
जानकारी के अनुसार विवादित जमीन डायमंड गृह निर्माण सोसायटी की करीब 17 एकड़ भूमि है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस जमीन को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
बताया जाता है कि वर्षों के दौरान इस भूमि के कई हिस्सों का सौदा किया गया और विभिन्न लोगों ने उस पर दावे किए हैं। इसी कारण जमीन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन की रखवाली के नाम पर कुछ लोगों ने वहां अपना प्रभाव स्थापित कर रखा है और प्लॉटधारकों को आने-जाने से भी रोका जाता है।
कई सवालों के जवाब बाकी
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस पर हमला नहीं हुआ तो घायल पुलिसकर्मियों की चर्चा क्यों हो रही है, और यदि हमला हुआ तो आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं, इतनी बड़ी कीमत की विवादित जमीन पर बार-बार हो रहे विवाद भी प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले को सामान्य विवाद बता रही है, लेकिन घटनाक्रम ने एक बार फिर इंदौर में भूमाफियाओं की सक्रियता और उनके प्रभाव को लेकर बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में यदि मामले से जुड़े नए तथ्य सामने आते हैं तो यह प्रकरण और बड़ा रूप ले सकता है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!