खबर
Top News

गोदामों में पड़ी इतनी लाख टन मूंग: फिर भी खरीदी कोटे की मांग; किसानों के दबाव में केंद्र पहुंचा प्रस्ताव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 2:07 pm
शेयर करें:
गोदामों में पड़ी इतनी लाख टन मूंग

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी को लेकर एक बार फिर सियासत और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर पिछले साल खरीदी गई करीब 3.5 लाख टन मूंग अब भी सरकारी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर किसानों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। फिलहाल केंद्र सरकार ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने की अनुमति दी है और खरीदी प्रक्रिया जारी है।

पिछले साल की खरीदी बनी चुनौती
वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश में लगभग 21 लाख टन ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन हुआ था। केंद्र सरकार ने प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत 4,19,692 टन मूंग खरीदने की मंजूरी दी थी।

हालांकि किसानों के दबाव और मांग को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीदी की गई। किसानों को भुगतान बैंक ऋण के माध्यम से कर दिया गया, लेकिन अतिरिक्त खरीदी गई करीब 3.5 लाख टन मूंग अब तक सरकारी गोदामों में ही रखी हुई है।

खरीदार नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

सरकारी एजेंसियों ने गोदामों में रखी मूंग की बिक्री के लिए अब तक चार बार निविदाएं (टेंडर) जारी की हैं, लेकिन अपेक्षित खरीदार नहीं मिले। अधिकारियों के अनुसार, जो खरीदार रुचि दिखा रहे हैं, वे बाजार मूल्य काफी कम होने के कारण बेहद कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में बिक्री करने पर सरकार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधर, गोदामों का किराया, रखरखाव और भंडारण का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

फिर भी किसान बढ़े हुए कोटे की मांग पर अड़े
इस वर्ष भी किसान संगठन पूरी मूंग फसल MSP पर खरीदने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि नीति के अनुसार कुल उत्पादन का अधिकतम 25 प्रतिशत ही समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकता है। अब तक प्रदेश में करीब 23 हजार टन मूंग की खरीदी हो चुकी है।

केंद्र को भेजा गया अतिरिक्त प्रस्ताव
किसानों के बढ़ते दबाव और चल रहे आंदोलनों को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को खरीदी का अतिरिक्त कोटा मंजूर करने का प्रस्ताव भेजा है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि पहले स्वीकृत लक्ष्य के अनुरूप खरीदी पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार अतिरिक्त प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

सरकार के सामने दोहरी चुनौती
मध्य प्रदेश सरकार के सामने फिलहाल दोहरी चुनौती है। एक तरफ पिछले वर्ष की लाखों टन मूंग का सुरक्षित भंडारण और उसकी बिक्री सुनिश्चित करना है, वहीं दूसरी ओर इस वर्ष किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में अब सबकी नजर केंद्र सरकार के फैसले पर है कि वह राज्य के अतिरिक्त खरीदी प्रस्ताव को मंजूरी देती है या नहीं। वहीं, यदि खरीदी का दायरा नहीं बढ़ाया गया, तो किसानों का आंदोलन और तेज होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 14 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 14 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 14 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 15 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 15 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 15 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 15 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 15 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 15 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 15 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 16 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 16 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 16 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 16 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 16 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!