एटीएम में कैश भरते-भरते उड़ाए लाखों रुपए: दो कस्टोडियन गिरफ्तार; ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टे में गंवाई रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा 40 लाख रुपए की अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। दोनों कर्मचारी पिछले छह महीने से एटीएम में नकदी जमा करने के दौरान चुपचाप रकम निकालते रहे।
ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद खुलासा
ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने अधिकांश रकम ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टेबाजी में गंवा दी।
पुलिस के मुताबिक मामला कैश मैनेजमेंट सेवा देने वाली सीएमएस कंपनी से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक और दीपक के रूप में हुई है। दोनों कंपनी में कस्टोडियन के पद पर कार्यरत थे और पिछले करीब एक वर्ष से एटीएम में नकदी जमा करने का काम कर रहे थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच करते रहे गबन
एसीपी पराग सैनी ने बताया कि दोनों आरोपी सुरक्षा गार्ड और गनमैन के साथ कैश बॉक्स लेकर एटीएम तक पहुंचते थे। एटीएम में कैश डालने की प्रक्रिया के दौरान वे नोटों की गड्डियों में से कभी एक लाख तो कभी डेढ़ लाख रुपये निकाल लेते थे।
करीब 40 लाख रुपए चुराए
एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उनकी यह हरकत लगातार छह महीने तक किसी की नजर में नहीं आई। इसी तरीके से दोनों ने करीब 40 लाख रुपए का गबन कर लिया।
लसूड़िया थाने में शिकायत हुई थी दर्ज
कंपनी के नियमित ऑडिट के दौरान एटीएम में जमा की गई राशि और रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो करीब 40 लाख रुपये की कमी सामने आई। इसके बाद जून माह में लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। जांच की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन लगातार दबाव और तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गेमिंग और इा सट्टे में हार गए लाखों
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एटीएम से निकाली गई रकम उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टेबाजी में लगा दी। वहां पूरी राशि हार जाने के कारण उनके पास केवल 2 लाख रुपए ही बचे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
अब बाकी रकम की तलाश
लसूड़िया पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन प्लेटफॉर्म और माध्यमों से लगाई गई थी, ताकि अधिक से अधिक राशि की रिकवरी की जा सके।
आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे
साथ ही आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले भी इसी तरह की कोई वारदात तो नहीं की थी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!