सिर्फ एक कश: और जिंदगी तहस-नहस; पुलिस ने सुनाई नशे की गिरफ्त से लौटे युवक की दर्दनाक दास्तान
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहर ने एक साथ ली नशा छोड़ने की ई-शपथ, खेल और जागरूकता से छेड़ी निर्णायक जंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुरुआत सिर्फ जिज्ञासा से हुई थी...लेकिन कुछ ही महीनों में नशे ने पढ़ाई, कॅरियर, परिवार और पूरी जिंदगी छीन ली। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि ड्रग्स की दलदल से बाहर निकले एक युवक की आपबीती है, जिसे इंदौर पुलिस ने अपने पॉडकास्ट के माध्यम से पूरे शहर के सामने रखा।
युवाओं को नशे के खतरनाक अंजाम से आगाह करने के लिए पुलिस अब भावनात्मक कहानियों, खेल, स्कूल-कॉलेजों में संवाद और सामूहिक ई-शपथ जैसे हथियारों के साथ मैदान में उतर चुकी है। ‘ नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कल बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर ई-शपथ ली।
मजबूत इच्छाशक्ति से नशे की गिरफ्त से बाहर निकला
इंदौर पुलिस के पॉडकास्ट में नशे की लत से बाहर आए युवक ने बताया कि स्कूल के दिनों में दोस्तों के कहने पर महज जिज्ञासा में नशा शुरू किया था। धीरे-धीरे यही शौक ऐसी लत बन गया, जिसने उसकी पढ़ाई, परिवार, कॅरियर और रिश्तों को तबाह कर दिया।
लंबे संघर्ष, परिवार के सहयोग और मजबूत इच्छाशक्ति से वह नशे की गिरफ्त से बाहर निकल सका। पुलिस ने इस सच्ची कहानी के जरिए युवाओं को चेतावनी दी है कि नशे की शुरुआत आसान होती है, लेकिन उससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल।
शहर बोलेगा जिंदगी चुनेंगे, नशा नहीं
आज सुबह 9 बजे पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सामूहिक ई-शपथ दिलाई गई। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, विभिन्न संस्थाएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन का हिस्सा बने।
खेल बना हथियार, युवाओं को मैदान की राह
अभियान के तहत नशा छोड़े, खेलों से जुड़े थीम पर सब-जूनियर और जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और युवाओं को बताया गया कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का सबसे बड़ा माध्यम हैं, जो उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं।
स्कूल-कॉलेजों में पहुंची पुलिस, हजारों विद्यार्थियों को किया जागरूक
कल मल्हारगंज, सदर बाजार, एमआईजी और हीरा नगर थाना पुलिस सहित कई टीमों ने स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए। जागरूकता पुस्तिकाएं और संदेशात्मक कॉपियां वितरित की गईं तथा विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलवाया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। इसलिए पुलिस अब कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता, परामर्श, खेल और जनभागीदारी के जरिए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!