जुम्मन ने क्रिश बनकर की दोस्ती: शादी और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; झांसा देकर दिल्ली ले गया, पिता ने मंत्री से मांगी मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में पहचान छिपाकर युवती से संबंध बनाने और शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने खुद को क्रिश जैन बताकर उससे दोस्ती की, जबकि उसकी पहचान जुम्मन अंसारी के रूप में हुई है।
धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का बनाया दबाव
दिल्ली पहुंचने के बाद उस पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया।
इसके बाद युवती को दिल्ली से सुरक्षित भोपाल लाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्टाग्राम पर क्रिश जैन नाम से बनाई थी आईडी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘क्रिश जैन’ नाम से कथित फर्जी आईडी बना रखी थी। आरोप है कि इसी पहचान के जरिए उसने युवती से संपर्क बढ़ाया।
कलावा पहनकर मिलता था आरोपी
युवती का विश्वास हासिल करने के लिए आरोपी हाथ में कलावा पहनकर मिलता था। उसने अपनी वास्तविक पहचान कथित तौर पर छिपाए रखी। युवती का भरोसा बढ़ाने के लिए उसने अपनी मां से भी उसकी बातचीत कराई थी।
शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसे भोपाल से दिल्ली ले गया। आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसकी वास्तविक पहचान सामने आई और उसने युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। इसके बाद युवती के परिवार को घटनाक्रम की जानकारी मिली और उन्होंने उसे वापस लाने की कोशिश शुरू की।
आधी रात को पिता ने मंत्री से मांगी मदद
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने रात में मंत्री विश्वास सारंग से फोन पर संपर्क कर मदद मांगी। इसके बाद सारंग ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की।
भोपाल और दिल्ली पुलिस के समन्वय से युवती का पता लगाया गया और उसे सुरक्षित भोपाल वापस लाया गया।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, मामले में आरोपी जुम्मन अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!