खबर
Top News

साइबर ठगों के विरुद्ध बैंक-पुलिस की संयुक्त रणनीति: मिनटों में फ्रीज होंगे फर्जी बैंक खाते

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
साइबर ठगों के विरुद्ध बैंक-पुलिस की संयुक्त रणनीति

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बढ़ती साइबर ठगी पर लगाम के लिए पुलिस ने बैंकों के साथ समन्वय मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत बैठक में निर्णय हुआ कि साइबर अपराधियों के खाते, मोबाइल नंबर व ट्रांजेक्शन पर तेज कार्रवाई होगी, ताकि पीड़ितों की रकम जल्द से जल्द वापस दिलाई जा सके।

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, सेफ क्लिक 2.0› अभियान के तहत रीगल चौराहा स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण और निजी बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की गई है।

इसमें साइबर अपराधों की जांच के दौरान बैंकों से जरूरी जानकारी समयबद्ध उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

एनसीआरपी पोर्टल पर बैंकों की सक्रिय भूमिका बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निराकरण और कोर्ट आदेशों का पालन कर पीड़ितों की होल्ड लाखों रुपए की राशि जल्द लौटाने की रणनीति बनाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) यानी ठगी की राशि वापस दिलाने की प्रणाली और शिकायत निवारण तंत्र (जीआरएम)› की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

बैंकों को साइबर जागरूकता अभियान तेज करने, संदिग्ध एवं म्यूल खातों की कड़ी जांच और सत्यापन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा साइबर ठगी में शुरुआती कुछ घंटे अहम हैं। समय पर शिकायत मिलने पर बैंक और पुलिस मिलकर ठगों के खाते व मोबाइल नंबर तुरंत फ्रीज कर सकते हैं, जिससे पीड़ित की रकम सुरक्षित रखने और वापस दिलाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की किसी भी ऑनलाइन वित्तीय ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

शर्मा एकेडमी पहुंची पुलिस...
पुलिस अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ छात्रों को साइबर सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया। प्रतियोगियों को सिर्फ किताबों का ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया के खतरों का भी ज्ञान दिया जा रहा है।

‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत पुलिस शर्मा एकेडमी पहुंची और छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के व्यावहारिक तरीके बताकर साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई।

डेली कॉलेज में साइबर पाठशाला
पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत ने डेली कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इंस्टाग्राम लाइव से हजारों लोगों को भी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और सतर्क रहने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा साइबर सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोच-समझ लें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

संबंधित समाचार

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

6 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

12 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

17 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

20 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

30 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

33 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

41 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

42 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!