खबर
Top News

नगर निगम में अब नौकरी घोटाला: जेल में बंद कर्मचारी ने लिया वेतन; योजनाओं का लाभ भी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
नगर निगम में अब नौकरी घोटाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में जो हो जाए, वो कम है। तमाम तरह के घोटालों के बाद अब नौकरी घोटाला भी सामने आया है। निगम के एक कर्मचारी ने न केवल नाबालिग होकर नौकरी प्राप्त कर ली, बल्कि जेल में बंद रहने के दौरान वो वेतन भी उठाता रहा। यही नहीं, खुद को बेरोजगार बताकर उसने तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ भी लिया। ये मामला प्रकाश में आने के बाद निगम में हलचल मच गई है।

हत्या के प्रकरण में सजायाफ्ता
ये है सफाई कर्मचारी बालकिशन सुंदरलाल करोसिया। वो हत्या के प्रकरण में सजायाफ्ता होकर जेल में बंद था और इस दौरान उसने निगम से बाकायदा वेतन उठाया। अस्पताल में दाखिल रहने के दौरान वेतन के साथ चार लाख का शासकीय अनुदान भी प्राप्त कर लिया।

मामले में निगम कर्मचारी नेता राजेश करोसिया ने शिकायत की। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि बालकिशन करोसिया ने मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें जन्मतिथि 1 जनवरी 1969 दर्ज है, जबकि उसने 4 जुलाई 1985 को अपनी उम्र बत्तीस वर्ष बताते हुए माता रेशमबाई और भाई जटाशंकर को बेरोजगार बताते हुए निगम में नौकरी के लिए आवेदन किया जबकि मां और भाई दोनों ही नगर निगम की सेवा में थे। उसने जो शपथपत्र प्रस्तुत किया वो भी झूठा है। बालकिशन ने नाबालिग के रूप में ही नौकरी हासिल कर ली।

भ्रष्ट जटाशंकर करोसिया का भाई है बालकिशन
निगम के खजाने को चूना लगाने वाले बालकिशन सुंदरलाल करोसिया का भाई जटाशंकर करोसिया भी भ्रष्ट रहा था। उसने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का पहले सदस्य और बाद में अध्यक्ष रहते 10 लाख रुपए संस्था के नाम से निकाले लेकिन उससे हातोद में जमीन खरीद ली। ये पैसा सफाई कर्मचारियों को बंटना था लेकिन वो आज तक नहीं मिला।

भाजपा अजा मोर्चा में नियुक्ति भी ली
यही नहीं, निगम सेवा में रहते उसने भाजपा अजा मोर्चा में नियुक्ति भी हासिल कर ली, जबकि यह सिविल सेवा आचरण के अंतर्गत पूरी तरह अपराध है। शिकायत में बताया गया कि बालकिशन सुंदरलाल करोसिया पर 23 मई 1995 को थाना चंदनगर में वाद क्रमांक 617/95 के तहत 6 माह जेल में बंद रहा और इस दौरान वो निगम से तथ्य छिपाकर 6 माह तक वेतन लेता रहा।

इसी तरह, उसने 1 अप्रैल से 18 जून 2013 तक उसने महाराष्ट्र के मालेगांव स्थित सटाना संजीवनी हॉस्पिटल में उपचार कराया और इस दौरान भी उसने खुद को बेरोजगार बताकर मप्र शासन के आदेश क्र. 726/2013/ क (1) भोपाल से 10 मई 2013 को एक लाख रुपये का शासकीय अनुदान प्राप्त किया और इसी दौरान नगर निगम इंदौर से भी वेतन प्राप्त किया।

क्या बोले जिम्मेदार
मामले में निगम स्वास्थ्य विभाग के अपर आयुक्त एसके सगर ने कहा कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मैं इसे दिखवाऊंगा। जांच करवाएंगे और दोषी पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने कहा कि मैं जानकारी निकालकर उचित कार्रवाई करवाऊंगा।

कई वाहनों के लिए लोन लिया
इस तरह उसने खुद को नगर निगम कर्मचारी होने के बावजूद जिला अंत्याव्यवसायी निगम से खुद को बेरोजगार बताते हुए टाटा ट्रक, मिनी बस, बुलेट जीप आदि के लिए लोन ले लिया।

जबकि वो उस वक्त निगम की नौकरी में था। करोसिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त को 2014 और 2021 में भी शिकायत की गई थी किन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 8 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 9 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 9 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 9 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 9 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!