चार दिन में जेल से बाहर आए जेजेडी अध्यक्ष: बिहार बंद हिंसा मामले में मिली रिहाई; सरकार ने वापस लिए छात्र आंदोलन के केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मंगलवार शाम बेउर जेल से रिहा हो गए। बिहार बंद के दौरान हिंसा और छात्र आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए तेज प्रताप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा आंदोलन से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर वापस लेने और प्रदर्शनकारियों की रिहाई के फैसले के बाद उन्हें महज चार दिन में जेल से बाहर आने का मौका मिल गया।
बिहार बंद के दौरान हुई थी गिरफ्तारी
25 जुलाई को छात्र आंदोलन और बिहार बंद के दौरान कई जगह प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इसी मामले में तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उनके साथ कई अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी।
सरकार के फैसले के बाद मिली राहत
बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने का निर्णय लिया। इसके तहत तेज प्रताप यादव भी मंगलवार शाम बेउर जेल से रिहा हो गए।
जेल में बिगड़ी थी तबीयत
जेल में रहने के दौरान तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। उन्होंने एसी बैरक, घर का खाना और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल मैनुअल से बाहर किसी भी कैदी को विशेष सुविधा नहीं दी जा सकती।इसी दौरान तेज प्रताप ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तीन बार जेल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच और उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!