सर्विस रोड के लिए 35 दुकानों पर चला जेसीबी का पंजा: देवास नाका पर फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया; पुलिस बल भी रहा मौजूद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवास नाका क्षेत्र में आज प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई कार्रवाई से फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा किए जा रहे इस निर्माण कार्य में लगभग 35 दुकानें बाधा बनी हुई थीं। कलेक्टर के पूर्व आदेशों के बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन जो दुकानें शेष रह गई थीं, उन्हें आज भारी पुलिस बल और पोकलेन मशीनों की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा हटा दिया गया।
इस दौरान उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए केवल एक दुकान को छोड़ा गया जिन पर न्यायालय का स्पष्ट स्थगन आदेश प्राप्त था।
कार्रवाई के दौरान हीरा टायर नामक दुकान को कोर्ट से स्टे मिलने के कारण फिलहाल यथावत रखा गया है। शेष सभी बाधक निर्माणों को ढहाकर सड़क को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम घनश्याम धनगर ने किया।
इस दौरान मप्र सड़क विकास निगम के संभागीय प्रबंधक गगन भाबर, एसीपी पराग सैनी, टीआई शैलेंद्र मुकाती और नगर निगम रिमूवल टीम के प्रभारी बबलू कल्याणे आदि मौजूर रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!