खबर
Top News

जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर: 100 साल पुराना भवन; छत से टपकता है पानी, दरारों से कमजोर हुई दीवारें, 80 से ज्यादा बच्चे किए शिफ्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 11:46 am
शेयर करें:
जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी कसेरा बाखल स्थित शासकीय उर्दू मिडिल स्कूल क्रमांक-20 इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। यह वही स्कूल है, जहां से बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता जानी वॉकर और प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने तालीम हासिल की।

गौरवशाली इतिहास रखने वाला यह स्कूल आज अपनी जर्जर इमारत के कारण परेशानी का सामना कर रहा है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सुरक्षा के लिहाज से यहां नियमित कक्षाएं लगाना बंद करना पड़ा है।

स्कूल की दीवारों पर जगह-जगह बड़ी दरारें आ गई हैं। बारिश के दौरान टिन की छत से पानी टपकता है। भवन के कई हिस्से कमजोर हो चुके हैं।

ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले 80 से ज्यादा विद्यार्थियों को पास के कस्तूरबा हायर सेकंडरी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई वहां सुबह की शिफ्ट में हो रही है। वहीं मूल स्कूल भवन में दोपहर के समय दूसरे विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

पुराने स्कूल में होती है प्रार्थना
कक्षाएं दूसरे स्कूल में शिफ्ट होने के बावजूद विद्यार्थियों का अपने पुराने स्कूल से लगाव बना हुआ है। रोज सुबह करीब 6.30 बजे विद्यार्थी अपने पुराने स्कूल पहुंचते हैं। यहां प्रार्थना और लाइन लगाने के बाद सभी बच्चे पैदल पास के कस्तूरबा स्कूल जाते हैं, जहां उनकी कक्षाएं लगती हैं।

पहले से बनी हुई थी सुविधाओं की कमी
स्कूल में सुविधाओं की कमी कोई नई समस्या नहीं है। लंबे समय से यहां विद्यार्थियों को सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाया जा रहा है। स्कूल में महज छह शिक्षक हैं और सिर्फ चार कमरे ही उपयोग के लायक हैं।

कई बार अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ता था। जर्जर भवन ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया।

अधिकारियों को कई बार दी जानकारी, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम
स्कूल के प्राचार्य साजिद बेग के अनुसार, भवन की खराब स्थिति के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।

नगर निगम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पिछले साल और इस साल स्कूल का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान नया भवन बनाने का भरोसा दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

जर्जर भवन तोड़कर नया भवन बनाने की तैयारी
जिला परियोजना समन्वयक अजय मिश्रा ने कहा कि स्कूल की इमारत काफी पुरानी है और इसे तोड़कर नया भवन बनाना जरूरी है। स्कूल में 80 से अधिक विद्यार्थी हैं, इसलिए सरकारी फंड से नए भवन के निर्माण की व्यवस्था की जाएगी।

गौरवशाली इतिहास और बदहाल वर्तमान
100 साल का इतिहास समेटे यह स्कूल इंदौर की शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां से जानी वॉकर और राहत इंदौरी जैसी शख्सियतों ने शिक्षा हासिल की, लेकिन आज उसी स्कूल की इमारत अपने पुनर्निर्माण का इंतजार कर रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल की ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए अब नए भवन का निर्माण जल्द शुरू होना जरूरी है।

संबंधित समाचार

रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

less than a minute ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

5 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

9 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

13 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

20 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

23 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

30 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

39 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!