खबर
Top News

इस मंदिर में अब आसान हो सकेंगे मंगलमूर्ति के दर्शन: मास्टर प्लान के अंतर्गत हो रहा है विकास; सभामंडप को किया जाएगा नीचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
इस मंदिर में अब आसान हो सकेंगे मंगलमूर्ति के दर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के तहत महत्वपूर्ण बदलावों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंदिर के गर्भगृह के मुख्य द्वार की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। द्वार के विस्तारीकरण के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।

असुविधा से राहत मिलेगी
मंदिर प्रबंधन का मानना है कि इस बदलाव से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी। अब पहले की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु एक साथ भगवान गणेश एवं गर्भगृह में स्थापित अन्य विग्रहों के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

मास्टर प्लान के तहत हो रहे विकास कार्य
खजराना गणेश मंदिर में यह कार्य मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा तथा समिति के प्रशासक एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर परिसर में चरणबद्ध विकास कार्यों का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय के अनुरूप प्रथम चरण के कार्यों को अमल में लाया जा रहा है, जिसमें गर्भगृह के मुख्य द्वार का विस्तार प्रमुख कार्य रहा।

अब सभामंडप को किया जाएगा नीचे
मंदिर परिसर में अगला बड़ा काम गर्भगृह के सामने बने सभामंडप को नीचे करने का होगा। योजना के अनुसार सभामंडप का स्तर करीब दो से ढाई फीट तक नीचे किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार वर्तमान व्यवस्था में जब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है, तब पीछे खड़े भक्तों को भगवान के दर्शन करने में परेशानी होती है। सभामंडप नीचे होने से दर्शन की दृश्यता बेहतर होगी और लाइन में खड़े दूरस्थ श्रद्धालु भी आसानी से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था होगी बेहतर
खजराना मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि बुधवार, संकष्टी चतुर्थी, गणेश उत्सव और विशेष पर्वों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में मंदिर परिसर की संरचना में किए जा रहे बदलाव श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक वातावरण तैयार करेंगे। प्रबंधन का मानना है कि इन कार्यों से दर्शन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

दर्शन कॉरिडोर पर भी होगा काम
सभामंडप के सुधार कार्य के बाद मंदिर में प्रस्तावित दर्शन कॉरिडोर के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालुओं की आवाजाही को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने की योजना है।

सिंहस्थ को देखते हुए तैयारियां तेज
मंदिर प्रशासन आगामी सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए भी विशेष तैयारियां कर रहा है। अनुमान है कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

इसी को देखते हुए मंदिर परिसर में अधोसंरचनात्मक विकास, भीड़ नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।मंदिर प्रबंधन का कहना है कि सभी कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को पहले की अपेक्षा अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन का अनुभव मिलेगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!