क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट: गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

चाकू की नोंक पर करता है हरकत, विरोध पर देता है धमकी
गिरफ्तारी पर पुलिस इनाम घोषित कर सकती है आज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार पर गाय चोरी के आरोप लगाकर उसे बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आज उस पर इनाम भी घोषित कर सकती है।
वहीं, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट चरित्र का भी बुरा है। उससे जुड़े और उसका शिकार हो चुके कुछ गुर्गों का आरोप है कि वह सूखे नशे का आदी है।
सूखा नशा करने के बाद वह अपने ही गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर भी बुरी नीयत रखता है। मौका मिलने पर हथियार के बल पर धमकाते हुए हरकत करने से बाज नहीं आता है। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इसका खुलासा उस समय होगा, जब कोई पीड़ित हिम्मत करके पुलिस के सामने आएगा।
उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर की रात निरंजनपुर बस्ती के चंदर लोहार की हत्या में भले ही पुलिस ने भूरू यादव, कुणाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन 33 अपराधों से लदा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट अभी भी फरार है। पुलिस उसका शाॅर्ट एनकाउंटर कर सकती है। इसके चलते वह क्षेत्र क्रमांक दो के भाजपा नेताओं के जरिए सरेंडर करने की जुगत लगा रहा है।
वहीं, पुलिस ने सूरज जाट पर दबाव बनाने के लिए उसकी पत्नी को थाने पर बैठा रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सुनिश्चित करने के लिए संभवत: आज उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित हो सकता है। पुलिस अभी भी अभिषेक राज ताहिर और बिट्टू यादव की भूमिका तलाश रही है।
खुलासा फर्स्ट को सूरज जाट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह सूखा नशा करने का आदी है। नशे के बाद उसके साथ दिन-रात रहने वाले गुर्गें अकारण ही लोगों को मारते-पीटते और चाकू दिखाकर धमकाते हैं। मारे डर के लोग थाने तक पहुंचने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते।
सूरज जाट से ही जुड़े विशेष सूत्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ये हिस्ट्रीशीटर बदमाश चरित्र की बुरा है। नशे में गुर्गों की ही परिवार की महिलाओं से हरकत करता है। विरोध करने पर मारता-पीटता है। हालांकि, इस तथ्य की पुष्टि सूरज जाट की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकती है या फिर कोई पीड़ित हिम्मत जुटाकर सामने आए और केस दर्ज कराए तो।
राजनीतिक संरक्षण का नेटवर्क
चंदर लोहार की हत्या के बाद सूरज जाट की गुंडागर्दी, अवैध वसूली और उसे मिलने वाले राजनीतिक संरक्षण का नेटवर्क सामने आ रहा है। इन्हीं संरक्षणदाताओं ने कुणाल यादव निवासी नंदा नगर का लसूड़िया थाने में सरेंडर करवाया है। वहीं, पुलिस की जांच में हिंदू संगठन से जुड़े कुल लोगों के नाम भी सामने आने की चर्चा है।
हिस्ट्रीशिटर सूरज जाट और उसका बदमाश भाई लखन जाट कनाड़िया, लसूड़िया, हीरा नगर, बाणगंगा के शराब ठेकेदारों के संपर्क में रहते हैं। इनके पास 100 ज्यादा युवकों की गैंग है, जो शराब ठेकेदार के इशारे पर उन अवैध शराब बेचने वालों को मारती-पीटती है, जो कि डायरी पर संबंधित क्षेत्र के शराब ठेकेदार से शराब लेकर नहीं बेचते हैं। बाद में इन्हीं बेचने वालों से सूरज जाट व लखन जाट के गुर्गें वसूली करते हैं।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!