अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग पकड़ाई: 5 आरोपी गिरफ्तार; 50 लाख का माल बरामद, कारोबारी को निशाना बनाने की थी तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ से संचालित होने वाली शातिर अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वारदात में प्रयुक्त कार सहित करीब 50 लाख रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया है।
साइबर सेल को मिले थे महत्वपूर्ण सुराग
पुलिस के अनुसार, हाल ही में तीन इमली क्षेत्र में हुई एक वारदात के बाद मोबाइल ट्रेसिंग के दौरान साइबर सेल को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए।
मेरठ से आकर करते थे वारदात
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप पाल, नाजिम कुरैशी, महफूज उर्फ फजलू, शोएब कुरैशी और मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कई राज्यों में मोबाइल लूट की वारदातें
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई शहरों में मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। गैंग ने नासिक, धुले, सूरत, वापी, वडोदरा, दाहोद सहित कई शहरों में सक्रिय रहने की बात स्वीकार की है। इंदौर के राजेंद्र नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी वारदात करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन दावों का सत्यापन कर रही है।
कारोबारी को लूटने का बनाया था प्लान
जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग एक बड़े कारोबारी को निशाना बनाने की तैयारी कर रही थी। योजना के तहत कारोबारी की गाड़ी को दुर्घटना का बहाना बनाकर रुकवाना था। इसके बाद चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी से भरा बैग लूटने की साजिश रची गई थी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद गैंग के सदस्य अलग-अलग दिशाओं में भागने और बाद में एक तय स्थान पर इकट्ठा होने वाले थे।
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
भंवरकुआं पुलिस और साइबर सेल अब गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। आशंका है कि आरोपियों ने इंदौर सहित अन्य शहरों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास, संपर्कों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!