मास्टर प्लान सड़कों से मलबा हटाने के निर्देश: निगम आयुत क्षितिज सिंघल ने किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर की निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़कों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल और उप यंत्री पराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।
निरीक्षण का मुख्य पड़ाव गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार और जिंसी चौराहा से नेमिनाथ चौराहा के बीच का मार्ग रहा, जहां हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के लिए रिमूवल की कार्रवाई की गई थी।
आयुक्त ने सड़क पर पड़े मलबे को देखकर तत्काल प्रभाव से उसे हटाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए और आम नागरिकों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो।
आयुक्त ने जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा के मध्य बन रही पुलिया का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट लहजे में कहा कि पुलिया का कार्य न केवल समय पर पूरा होना चाहिए, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
इस प्रोजेक्ट के बाद उन्होंने मधुमिलन चौराहा से छावनी तक चल रहे सड़क निर्माण का भी विस्तृत निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता, कार्य की वर्तमान गति और मौके पर मौजूद संसाधनों की उपलब्धता की गहराई से समीक्षा की।
आयुक्त ने निर्माण एजेंसियों को हिदायत दी कि वे पूरे प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण करें, जिसमें सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों पर निरंतर नजर रखें और कार्यों में तेजी लाएं ताकि शहर को समयबद्ध तरीके से नई और चौड़ी सड़कें मिल सकें।
आयुक्त का यह दौरा स्पष्ट संकेत है कि इंदौर के बुनियादी ढांचे के विकास में किसी भी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित इंजीनियरों और एजेंसी प्रमुखों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण सामग्री के कारण यातायात कहीं भी बाधित न हो।
आगामी समय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिया और सड़क निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!