बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े आरोपों की जांच के आदेश: सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच; दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून/बद्रीनाथ।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच के आदेश दिए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित की जा रही है और यदि जांच में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है, जो पर्सनल असिस्टेंट के रूप में पूर्व में भी समिति के तीन अध्यक्षों के साथ कार्य कर चुका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 2 जुलाई की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रकरण के बाद प्राप्त शिकायत के आधार पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई है।
उन्होंने बताया कि उपलब्ध फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी बीकेटीसी अध्यक्ष को दे दी गई है। अध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है।
जांच समिति करेगी विस्तृत पड़ताल
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित किए जाने का प्रस्ताव अध्यक्ष को भेजा गया है। समिति उपलब्ध साक्ष्यों, दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या प्रतिकूल तथ्य सामने आते हैं तो बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से बचने की अपील
मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम से जुड़ा है। इसलिए जब तक जांच पूरी होकर तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी के प्रसार से बचना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए संयम बरतने की अपील की, ताकि बद्रीनाथ धाम की गरिमा और प्रतिष्ठा पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!