खबर
Top News

अमानवीयता: अर्धनग्न कर गांव में घुमाया; कपड़े फाड़े और बाल काटे, इतने लोगों पर मामला दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जुलाई 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
अमानवीयता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, उसके बाल काटे, कपड़े फाड़ दिए और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर में घुसकर की मारपीट, घसीटकर बाहर लाने का आरोप
पुलिस के अनुसार घटना 30 जून की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह, बद्रीलाल और उनके अन्य साथी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए।

आरोप है कि उन्होंने महिला के बाल और हाथ पकड़कर उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल लिया। उस समय बाहर कई लोग मौजूद थे।

बाल काटे, कपड़े फाड़े
पीड़िता का आरोप है कि तीन महिलाओं की मौजूदगी में उसके सिर के बाल काटे गए। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

महिला का कहना है कि इस दौरान उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति के साथ भी मारपीट, जान से मारने की धमकी
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पति को भी कथित तौर पर गांव में घुमाया गया।

मारपीट में महिला की आंख, गाल, सिर और पेट पर चोटें आई हैं, जबकि उसके पति के चेहरे, सीने और पेट पर भी चोट के निशान बताए गए हैं।

जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की आशंका
प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की पहली शादी इसी गांव में हुई थी। वर्ष 2023 में उसने पहले पति से अलग होकर गांव के ही एक अन्य युवक से विवाह कर लिया और दोनों इंदौर में रहने लगे।

पुलिस के अनुसार हाल ही में महिला अपने वर्तमान ससुराल पक्ष की जमीन में हिस्सेदारी की मांग को लेकर गांव आई थी। प्रारंभिक जांच में इसी विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

11 आरोपियों पर केस, तीन गिरफ्तार
झारड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

12 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

17 minutes ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

27 minutes ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

36 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 1 hour ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 1 hour ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 1 hour ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 2 hours ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 2 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 2 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 3 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!