इंदौर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित: 7 साल बाद 52 सदस्यीय टीम बनी; वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर शहर कांग्रेस में सात साल के लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में बनी इस कार्यकारिणी में कुल 52 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस बार समिति को सीमित रखते हुए जंबो ढांचे से परहेज किया गया है।
इससे पहले वर्ष 2019 में तत्कालीन अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के कार्यकाल में 400 से अधिक पदाधिकारियों वाली बड़ी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद लंबे समय तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। बीच में अरविंद बागड़ी और सुरजीत सिंह चड्ढा भी शहर अध्यक्ष बने, लेकिन समिति का गठन नहीं हुआ। अब चिंटू चौकसे के अध्यक्ष बनने के बाद नई टीम तैयार की गई है, जिसमें शहर के पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को भी स्थान दिया गया है।
नई कार्यकारिणी में शैलेष गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 10 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 19 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रवक्ता के रूप में लोकेश हार्डिया और दीपू चौहान को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नागेश जाधव और हितेश वर्मा को सोशल मीडिया की कमान सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश यादव, बलराम परिहार, अंकित धवन, कमल नागर, जगदीश सतैया, गुलाब सोनकर, मित्रा भाटिया, सत्यनारायण सवाड़िया, गोपी यादव और गोविंद परिहार को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री के रूप में नरेश यादव, अजित ठाकुर, संजय जासवाल, अभिजीत शर्मा, मुकेश पुरी, समीर शेख, जितेंद्र घोड़गांवकर, हिरओम शर्मा, विजेंद्र सिंह, विनोद चौकसे, जेनेश झांझरी, आरबी सिंह भदौरिया, सौरभ हार्डिया, मुकेश यादव, भूपेंद्र सलूजा, अभिषेक मित्तल, संतोष वर्मा और कपिल हेडऊ को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर सुधीर सोनी, राजेश मेवाड़ा, रोहन तावेड़ा, नमन छाबड़ा, जितेश बदलानी, कन्हैया मिमरोट, ऋतुराज कनखेड़िया, कपिल प्रजापत, आशीष यादव, आयाज गुड्डु, विशाल जोसफ, राहुल गोलाने, कपिल नेगी, इरफान शेख, अख्तर नेता, अनस अहमद, सुधीर सिंह, अभिषेक करोसिया और सदफ पठान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है। स्थायी सदस्यों में सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, अर्चना जायसवाल, श्याम यादव, रमेश यादव, रामखिलावन वर्मा, चंद्रशेखर आजाद, मजहर हुसैन और अश्विन जोशी शामिल हैं।
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में यशपाल गेहलोत, जगदीश जोशी, ईश्वर जोशी, मुन्ना ठाकुर, अशोक जारवाल, सुधीर सेठिया, दिलीप कुदल, एन भागवत, ठाकुर जितेंद्र सिंह, राधे बौरासी, मोहम्मद अशरफ खान, संजीव सेठ, ललित सोनकिया और अर्पित शर्मा को शामिल किया गया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!