समंदर में बढ़ी भारत की शक्ति: आईएनएस दूनागिरी; संशोधक और अग्रय हुए नौसेना का हिस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
भारतीय नौसेना की ताकत में रविवार को बड़ा इजाफा हुआ, जब पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और निर्मित तीन अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है।
नए भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी आत्मनिर्भरता
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी आत्मनिर्भरता है। देश की सैन्य क्षमता का उद्देश्य केवल वैश्विक बाजार बनना नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों को स्वदेशी संसाधनों से पूरा करना और दुनिया को समाधान उपलब्ध कराना है।
आईएनएस दूनागिरी: स्टील्थ तकनीक और ब्रह्मोस से लैस
प्रोजेक्ट-17ए के तहत निर्मित INS दूनागिरी भारतीय नौसेना का पांचवां स्टील्थ फ्रिगेट है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार पर इसकी पहचान बेहद मुश्किल हो जाती है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों सहित अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है।
कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित यह युद्धपोत पूर्वी नौसैनिक कमान और ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा बनेगा। इसकी तैनाती हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक क्षमता को और मजबूत करेगी।
आईएनएस संशोधक: समुद्र का वैज्ञानिक प्रहरी
आईएनएस संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज) श्रृंखला का चौथा जहाज है। यह युद्धपोत नहीं, बल्कि समुद्री सर्वेक्षण और अनुसंधान के लिए बनाया गया अत्याधुनिक पोत है।
इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एक बार में लगभग 12 हजार किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।यह जहाज समुद्र की गहराई, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेगा। इसके द्वारा जुटाया गया डेटा नौसेना के साथ-साथ नागरिक उपयोग और समुद्री सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
आईएनएस अग्रय: दुश्मन पनडुब्बियों का काल
आईएनएस अग्रय अर्नाला श्रेणी का चौथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट है। इसे विशेष रूप से भारतीय तटरेखा के आसपास दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए विकसित किया गया है।
यह जहाज हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और अत्याधुनिक सोनार सिस्टम से लैस है। उथले समुद्री क्षेत्रों में इसकी मारक क्षमता नौसेना की तटीय सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी।
2030 तक और मजबूत होगी नौसेना
वर्तमान में भारतीय नौसेना के पास करीब 140 से 145 सक्रिय युद्धपोत हैं। नौसेना का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस संख्या को बढ़ाकर 150 से 160 युद्धपोत करना है।
पूर्वी नौसैनिक कमान के जहाज बंगाल की खाड़ी और मलक्का स्ट्रेट क्षेत्र में रणनीतिक निगरानी करते हैं, जबकि पश्चिमी कमान के युद्धपोत अरब सागर में पाकिस्तान की गतिविधियों और समुद्री सुरक्षा पर नजर रखते हैं। वहीं अंडमान-निकोबार कमान हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक बढ़त सुनिश्चित करती है।
समुद्री परमाणु क्षमता भी हुई मजबूत
भारत की समुद्री सुरक्षा में परमाणु पनडुब्बियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से INS अरिहंत और INS अरिघात जैसी परमाणु पनडुब्बियां देश की 'सेकेंड स्ट्राइक कैपेसिटी' को मजबूती प्रदान कर रही हैं। ये पनडुब्बियां पानी के भीतर रहकर परमाणु हथियार ले जाने और लॉन्च करने में सक्षम हैं, जिससे किसी भी संभावित हमले के बाद प्रभावी जवाबी कार्रवाई सुनिश्चित होती है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तीन नए स्वदेशी पोतों के नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक, सर्वेक्षण और समुद्री सुरक्षा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!