खबर
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा: हरजिंदर कौर ने दिलाया सिल्वर, बॉक्सिंग में प्रीति-प्रिया और जादूमणि ने पक्के किए तीन मेडल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 1:24 am
शेयर करें:
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा

खुलासा फर्स्ट,ग्लासगो।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत की स्टार वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गई है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

वहीं, बॉक्सिंग में भारत के लिए शानदार दिन रहा। प्रीति पंवार, प्रिया घांघस और जादूमणि ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। अब तीनों की नजर फाइनल में पहुंचकर गोल्ड जीतने पर होगी।

हरजिंदर ने 227 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर
महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 101 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम का सफल प्रयास किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा की चार्लोट सिमोन्यू ने कुल 240 किलोग्राम वजन उठाकर जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की फीबी हेमैन को कांस्य पदक मिला।

बॉक्सिंग में तीन मुक्केबाजों ने बढ़ाईं गोल्ड की उम्मीदें
भारत की 22 वर्षीय प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रिया घांघस ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्कॉटलैंड की निया मिचेल को 4-1 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई। पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादूमणि ने जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

सेमीफाइनल 31 जुलाई को
तीनों भारतीय मुक्केबाजों के सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को खेले जाएंगे। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों का कम से कम कांस्य पदक तय होता है, क्योंकि तीसरे स्थान के लिए अलग मुकाबला नहीं कराया जाता।

निरुपमा देवी पदक से चूकीं
महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में भारत की निरुपमा देवी सेरम पदक जीतने से चूक गईं। उन्होंने स्नैच में 93 किलोग्राम वजन उठाकर पांचवां स्थान हासिल किया, लेकिन क्लीन एंड जर्क में 123 किलोग्राम के तीनों प्रयास असफल रहे। इसके कारण उन्हें नो मार्क मिला और वे पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

एथलेटिक्स में विशाल सेमीफाइनल में
एथलेटिक्स में विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में 46.49 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं राजेश रमेश 47.43 सेकेंड के साथ 17वें स्थान पर रहे और अगले दौर में नहीं पहुंच सके।

तैराकी में श्रीहरि का शानदार प्रदर्शन
तैराकी में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 55.58 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 28वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।

वहीं पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडीगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 12 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 12 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 13 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 13 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 13 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 13 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 13 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 14 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 14 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 14 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 14 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 14 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 14 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 14 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 14 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 14 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 14 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 15 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!