जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी आवेदकों की व्यथा: अधिकारियों को दिए त्वरित व उचित निराकरण के निर्देश; बढ़ रहा है आमजन का विश्वास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आज की जनसुनवाई में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से बेटा-बहू , पति-पत्नी संबंधी आपसी पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, दुकान पर कब्जा करने, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
जनसुनवाई के दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!