आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक देवी अहिल्या की नगरी में: इतने दिन रहेंगे संघ प्रमुख; सर्वोच्च पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण दीपावली बैठक इस वर्ष नवंबर में इंदौर में आयोजित होगी। संघ के सर्वोच्च पदाधिकारी और विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत भी इस अवसर पर करीब दस दिन तक इंदौर में प्रवास करेंगे।
जानकारी के अनुसार बैठक में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के लगभग 150 सदस्य शामिल होंगे। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष विजयदशमी के अवसर पर संघ के शताब्दी समारोहों का समापन होना है। ऐसे में इंदौर में होने वाली यह बैठक विशेष महत्व की मानी जा रही है। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की उपलब्धियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए विस्तार की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।
सूत्रों के अनुसार डॉ मोहन भागवत बैठक के लिए निर्धारित तीन दिनों से पहले ही इंदौर पहुंच जाएंगे और बैठक के बाद भी कुछ दिन यहीं रहेंगे। इस दौरान वे संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे। कई विषयों पर व्यक्तिगत स्तर पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
संघ के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों की परिस्थितियों और संगठन की गतिविधियों की भी समीक्षा की जा सकती है। विशेष रूप से वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्यों की स्थिति पर भी विचार होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में संघ की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से कुछ महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों के लिए संघ से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की मांग कर रही है। ऐसे में इंदौर में होने वाली बैठक के दौरान इस विषय पर भी चर्चा संभव है।
संघ की बैठक को वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में माना जाता है। शताब्दी वर्ष के समापन के बाद होने वाली यह बैठक आने वाले समय में संघ की कार्यदिशा और प्राथमिकताओं को तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के कारण नवंबर में इंदौर देशभर के संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रमुख केंद्र रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!