खबर का असर: खुलासा फर्स्ट को दिया धन्यवाद; नसिया रोड पर निगम ने किया पैचवर्क शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट द्वारा कल प्रकाशित नसिया रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की खबर के बाद निगम जागा और कल शाम से ही पैचवर्क शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी ने जनसमस्या सुलझाने के लिए खलासा फर्स्ट को धन्यवाद देते हुए बताया कि नसिया रोड पर लंबे समय से 10 से 15 फुट लंबे गड्ढे हैं, जो बारिश के दिनों में भीषण दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
लोगों ने कई बार निगम को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस पर कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि 24 घंटे में गड्ढे नहीं भरे गए तो पार्टी अधिकारियों की सांकेतिक कब्र बनाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
खुलासा फर्स्ट द्वारा इस आशय का समाचार प्रकाशित करने के बाद निगम की नींद खुली और कल शाम से ही सड़क का पेचवर्क शुरू कर दिया। हालांकि पार्टी की मांग है कि सड़क को लीपापोती करने के बजाय पुन: डामरीकरण किया जाए। नसिया रोड महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग पर गुजराती स्कूल स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र आते-जाते हैं।
यह रोड सरवटे बस स्टैंड, लोहा मंडी, सियागंज, जूनी इंदौर, रेलवे स्टेशन और छावनी जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। पूरे दिन इस मार्ग पर बसों, ट्रकों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है।
इस पर कभी भी कोई भीषण दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि दिन में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। भारी वाहन भी असंतुलित होकर पलट जाते हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!