देशभर में बारिश का असर: लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद; छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश का असर जारी है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं, वहीं मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। दूसरी ओर बिहार और झारखंड में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड: लैंडस्लाइड से यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तरकाशी में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। मार्ग बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण कई संवेदनशील क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।
छत्तीसगढ़: पुल दो हिस्सों में टूटा, बीच में फंसी यात्री बस
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर एक पुल दो हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई। घटना के बाद मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
यूपी: 6 गांवों में घुसा गंगा का पानी
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया, जिससे कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं। कुछ इलाकों में आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 मौतें
रविवार को बिहार के बांका और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 10 लोगों की मौत की खबर है।
मध्य प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं
मध्य प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक औसतन 15.4 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। प्रदेश में अगले करीब एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना जताई गई है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेताओं की ‘जूतमपैजार’ पर मंत्री का तंज:बोले- अपने नेता को जूते लगाने वाला ही परफेक्ट; भाजपा ने कहा- पटवारी के घर हेलमेट पहनकर जाएं

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने मांगा इंसाफ:बच्चों संग एसपी ऑफिस पहुंची; हत्या का केस दर्ज करने की मांग

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज:महाकाल में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चांदी की पालकी में निकले बाबा

कांग्रेस की जीत पर शहर में जश्न का माहौल:ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता; बांटी मिठाइयां, बोले- जनता ने बदलाव पर लगाई मुहर

नौ साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव:सितंबर में मतदान की तैयारी; हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन

राम मंदिर ट्रस्ट में फिर बड़ा बदलाव:अब इनको किया जिम्मेदारी से मुक्त; नए नाम की तलाश शुरू

नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़ाया गर्दा

बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान:बोले- अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी; इतने वोट से चल रहे आगे

जय श्री महाकाल:श्रावण की फुहारों में शिवमय हो उठती है महाकाल की नगरी उज्जैन...

हरिद्वार की आरती से केदारनाथ धाम तक:यूं ही नहीं उत्तराखंड कहलाता है देवभूमि; प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत संगम

दतिया में फिर हारी भाजपा:इतने वोट से जीती कांग्रेस; नरोत्तम पर लगे भीतरघात के आरोप, आशुतोष ने कहा- जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया

बाबा के दर्शन को चले भक्त:मौसम साफ होते ही बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल; जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से नए जत्थे की रवानगी रुकी

वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर:बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा

पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव:जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!