खबर
Top News

पत्नी से बहस के बाद पति ने खुद को मारी गोली: हाई प्रोफाइल बुजुर्ग दंपति के बीच विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 मई 2026, 5:42 pm
शेयर करें:
पत्नी से बहस के बाद पति ने खुद को मारी गोली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की शांति निकेतन कॉलोनी में कल देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच बच्चों के पास विदेश में रहने को लेकर कहासुनी हुई थी।

पुलिस के अनुसार उनका भमोरी में हार्डवेयर की दुकान संचालक मृतक सुधीर पाटनी (65) पत्नी के साथ शांति निकेतन कॉलोनी स्थित घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से परिवार के भीतर इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि दंपति को बच्चों के पास विदेश में जाकर रहना चाहिए या नहीं।

घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी का कहना था कि उन्हें अब बच्चों के साथ विदेश में जाकर रहना चाहिए, जबकि सुधीर इससे सहमत नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद उनकी पत्नी सोने चली गई, जबकि सुधीर कुछ देर तक घर में इधर-उधर घूमते रहे।

इसी दौरान उन्होंने अपने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन पत्नी कमरे में पहुंची तो सुधीर को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस आई और सुधीर को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर जब्त कर जांच शुरू की है।

हर एंगल से जांच
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। यह भी तस्दीक की जा रही है कि घटना के समय घर में और कोई मौजूद था या नहीं। साथ ही लाइसेंसी हथियार के उपयोग और उसकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

शांत स्वभाव के थे सुधीर
स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर पाटनी शांत स्वभाव के थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। अचानक उनके द्वारा उठाए गए कदम से सभी हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बच्चों को भी सूचना दे दी गई है। उनके भारत लौटने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 17 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 17 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 18 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 19 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 19 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 19 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 19 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 20 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 20 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 20 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 20 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 20 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 20 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 20 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 20 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 20 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 20 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 20 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!