खबर
Top News

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव: ऊपर बनवा दी फर्श; 45 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा, पुलिस को गुमराह करती रही महिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 11:00 am
शेयर करें:
पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

खुलासा फर्स्ट, आगरा। 
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और उसके ऊपर सीमेंट की नई फर्श बनवा दी।

चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि महिला करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और इस दौरान पुलिस व परिजनों को लगातार गुमराह करती रही। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने जेठ के सामने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर निवासी थे। वे आगरा में अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ रह रहे थे।

पुलिस जांच के दौरान भी करती रही गुमराह
पति के लापता होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान महिला पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखती रही और पति के गायब होने पर रोने का नाटक करती रही, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ।

हालांकि, उसके व्यवहार में असामान्य बातें देखकर जेठ को शक हुआ। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि यदि कोई परेशानी है तो वह उसका साथ देगा। इसके बाद महिला ने कथित रूप से हत्या की पूरी वारदात स्वीकार कर ली।

खीर में मिलाईं नींद की गोलियां
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। कथित तौर पर दवाओं के असर से उसकी मौत हो गई।

शव को बाथरूम में दफनाया
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसने अपने जेठ को राजस्थान से बुलाया। इसके बाद दोनों बच्चों और सास को घर से बाहर भेज दिया गया। फिर उसने शव को कमरे से खींचकर बाथरूम तक पहुंचाया, वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया और बाद में ऊपर से मिट्टी डाल दी। कुछ दिन बाद उसने मजदूर बुलवाकर बाथरूम में नई सीमेंट की फर्श बनवा दी, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

परिवार और पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
महिला ने परिजनों को बताया कि पति उससे झगड़ा कर पांच हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चला गया है। इसके बाद वह स्वयं भी कुछ दिनों के लिए राजस्थान चली गई। करीब आठ दिन बाद वापस लौटने पर उसने बाथरूम की फर्श बनवा दी और सामान्य जीवन जीती रही।

45 दिन बाद बरामद हुआ कंकाल
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने घर के बाथरूम की फर्श तुड़वाई। खुदाई के दौरान वहां से मानव कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में की जा रही है। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

जांच जारी
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या और शव को ठिकाने लगाने की पूरी साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

23 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

26 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

29 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

34 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

38 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 1 hour ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!