चलती कार में अचानक कैसे लगी आग: इतने लोग जिंदा जल गए; किस धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे, कहां हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
अलवर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में श्योपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों की कार में जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पिलर नंबर 115/300 के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी अचानक इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार करीब 30 मिनट तक जलती रही। आग बुझाने के बाद वाहन में केवल जले हुए अवशेष ही मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर इंजन में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलीं।
हादसे में शामिल परिवार वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। बताया गया कि संतोष की सास पार्वती की बीमारी ठीक होने पर मन्नत पूरी करने के लिए परिवार वहां गया था। इस हादसे में पार्वती (55), संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30) और बेटी साक्षी (9) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के निवासी थे।
कार चला रहे विनोद कुमार मेहर आग लगते ही खिड़की से कूद गए थे, लेकिन वे करीब 80 प्रतिशत झुलस चुके थे। उन्हें पहले पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!