कैसे जिंदा जल गए 9 लोग: नीचे दुकान और ऊपर मकान; एक रास्ता बना मौत का जाल, 2 ने लगा दी छलांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग ने एक ही परिवार की 9 जिंदगियां छीन लीं। मरने वालों में 3 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। हादसा उस इमारत में हुआ, जहां नीचे कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं और ऊपर परिवार रहता था। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
कैसे बना पूरा भवन मौत का जाल?
सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने निचले हिस्से से ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत की बनावट ही सबसे बड़ा खतरा बन गई। बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर दुकानें और स्टोर, दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार का निवास और ऊपर-नीचे जाने के लिए सिर्फ एक ही सीढ़ी है।नीचे आग भड़कने से सीढ़ी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जबकि ऊपर धुआं भर गया। इस वजह से परिवार के लोग फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
दमकल की मशक्कत, 30 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 30 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी और 3 घायल थे। दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
बच्चियों समेत पूरा परिवार चपेट में
हादसे में 3 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग तक परिवार के सदस्य शामिल हैं। मृतकों में प्रवेश, कमल, अनिल, आशू, दीपिका, लाडो और हिमांशी सहित तीन बच्चियां शामिल हैं। एक छोटी बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि जहां नीचे व्यवसाय और ऊपर निवास होता है, वहां सुरक्षा इंतजाम बेहद जरूरी हैं। एक ही रास्ता, आग सुरक्षा के अभाव और अवैध संरचना जैसी कमियां ऐसी त्रासदियों को जन्म देती हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!