होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी, घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्यरत युवक की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव होटल के स्टाफ रूम में मिलने के बाद होटल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना खालसा चौक स्थित ड्रीम पैलेस होटल की है। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सरदार बंजारा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का निवासी था। वह होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
रिसेप्शन पर नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों ने की तलाश
होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि देर रात कुछ ग्राहक होटल पहुंचे और रिसेप्शन पर काफी देर तक आवाज लगाते रहे, लेकिन सोनू वहां नहीं पहुंचा। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल का दूसरा कर्मचारी उसे तलाशते हुए स्टाफ रूम तक पहुंचा, जहां वह अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की जांच
घटना के बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रारंभिक जांच में फुटेज में सोनू अपने मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए कमरे की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह बाहर आता नजर नहीं आया।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि घटना से पहले हुई बातचीत और परिस्थितियों की जानकारी मिल सके। साथ ही परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
एक माह पहले ही मिली थी नौकरी
होटल प्रबंधन के अनुसार सोनू लगभग एक माह पहले काम की तलाश में होटल पहुंचा था, जिसके बाद उसे नौकरी पर रखा गया था। नियुक्ति के समय उसका आधार कार्ड जमा कराया गया था। हालांकि, इससे पहले वह कहां कार्यरत था और उसकी व्यक्तिगत परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जानकारी होटल प्रबंधन के पास नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
मल्हारगंज में भी युवक की संदिग्ध मौत
इधर, मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी सनोज पुत्र रामदास की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजन उसे मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!