भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेजपुर।
असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बालीपारा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। कार और कमर्शियल वाहन की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांचों लोगों की जान चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग कार में सवार थे।
पांचों मृतक एक ही इलाके के रहने वाले
पुलिस ने मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में की है। सभी सोनितपुर जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!