पैतृक जमीन के विवाद में खौफनाक वारदात: बेटों के साथ मिलकर बहू को जिंदा जला दिया; मौत से पहले दिए बयान में महिला ने बताए आरोपियों के नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे समय से भाईयों में चल रहे पैतृक जमीन के झगड़े ने आखिरकार एक जान ले ली। आरोप है कि जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर भाजपा से जुड़ी बहू को घर में जिंदा जला दिया। महिला जैसे-तैसे घर से बाहर निकली लेकिन तब तक बुरी तरह जल चुकी थी। अस्पताल में मौत से पहले दिए बयान में महिला ने आरोपियों के नाम लिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मूलत: ग्राम बचखाल (खातेगांव, देवास) निवासी नारायण बैरागी अपने चार भाइयों गोविंद बैरागी, जुगल बैरागी और दीनदयाल बैरागी में दूसरे नंबर के हैं। चारों भाइयों की करीब 40 एकड़ जमीन ग्राम बचखाल में है, जिसे लेकर उनमें सालों से विवाद चल रहा है।
इसके चलते नारायण करीब 20 सालों से पत्नी गायत्री बैरागी (40) और बेटे विजय के साथ इंदौर की गंगा कॉलोनी, धार रोड पर रह रहे हैं। हालांकि पैतृक जमीन विवाद के चलते उनका ग्राम बचखाल आना जाना-लगा रहता है। उनका गांव में ही मकान निर्माण का काम भी चल रहा है, जिसके चलते वह कुछ महीनों से गांव में ही घर से दूर खेत में बनी कच्चे मकान में रह रहे थे।
बेटे विजय के अनुसार मां गायत्री 16 जून को पिता के पास ग्राम बचखाल गई थी। परसों रात उनका जेठ गोविंद बैरागी और उसके बेटों सदानंद, अजय और अभय से विवाद हो गया था। मां को 20 जून को अयोध्या दर्शन के लिए जाना था। इसलिए वह कल सुबह 6 बजे की बस से इंदौर आने वाली थी। इसके चलते पिता और मां दोनों अलसुबह उठ गए थे।
मां तैयार हो रही थी और पिता फ्रेश होने खेत में गए थे। इस बीच मां ने देखा कि जेठ गोविंद और उसके बेटों अजय, अभय और सदानंद को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाते और भागते देखा। मां कुछ संभल पाती उससे पहले आग ने पूरे घर को कब्जे में ले लिया। मां भी आग की चपेट में आ गई और चीखते हुए जैसे-तैसे खुद को बचाकर बाहर की ओर भागी।
कुछ ही देर में पिता का घर पहुंचना हुआ तो उन्होंने मां को तड़पते देखा। पिता पूरा माजरा समझ गए और तुरंत बाइक उठाई और खातेगांव थाने की और भागे। पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलवाया।
मां को तुरंत खातेगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने घर में आग लगाने वाले जेठ और उसके बेटों के नाम लिए। पुलिस के सामने भी उन्होंने बयान में यही बात कही। हालत नाजुक होने के चलते खातेगांव से उन्हें हरदा रैफर कर दिया गया। वहां से इंदौर रैफर कर दिया गया। इंदौर में एमवाय अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजनीति और जमीन विवाद से जुडऩे के कारण बढ़ी संवेदनशीलता
गायत्री के भाजपा से जुड़े होने और जमीन विवाद के पुराने इतिहास के कारण मामला संवेदनशील बन गया है। इंदौर और देवास दोनों जिलों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। परिजन जहां इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के पीछे की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!