इस शहर में रचा इतिहास: सड़क हादसे में नष्ट हुई मूत्रनली का आंत से किया पुनर्निर्माण; सरकारी अस्पताल में पहली सफल सर्जरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमवाय अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मध्य प्रदेश के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहली बार 'एंटेरो यूरेथ्रोप्लास्टी' तकनीक से मूत्रनली (यूरेथ्रा) का सफल पुनर्निर्माण किया है। सड़क दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी मूत्रनली वाले एक युवक की यह जटिल सर्जरी सफल रही, जिसके बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
ढाई साल से झेल रहा था परेशानी
मरीज करीब ढाई वर्ष पहले एक सड़क हादसे का शिकार हुआ था। दुर्घटना में उसकी मूत्रनली पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इसके बाद उसने कई अस्पतालों में उपचार कराया और विभिन्न चिकित्सीय प्रक्रियाओं से गुजरा, लेकिन सामान्य रूप से मूत्र त्याग करने में सफलता नहीं मिली।
लंबे समय तक उसे सुप्राप्यूबिक कैथेटर (SPC) के सहारे जीवन व्यतीत करना पड़ा। बाद में मरीज एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसकी विस्तृत जांच और चिकित्सकीय मूल्यांकन किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अत्याधुनिक एंटेरो यूरेथ्रोप्लास्टी तकनीक से मूत्रनली का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया।
आंत के हिस्से से बनाई नई मूत्रनली
इस जटिल प्रक्रिया में आंत के एक हिस्से को उसके रक्त प्रवाह के साथ सुरक्षित निकालकर मूत्रनली के क्षतिग्रस्त भाग की जगह प्रत्यारोपित किया गया। इससे मूत्र का प्राकृतिक मार्ग दोबारा स्थापित किया जा सका।
सर्जरी यूरोलॉजी की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया
विशेषज्ञों के अनुसार यह सर्जरी यूरोलॉजी की सबेसे चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है और आमतौर पर गंभीर चोट या लंबी यूरेथ्रल क्षति वाले मरीजों के लिए अंतिम विकल्प के रूप में अपनाई जाती है।
विशेषज्ञ टीम ने किया सफल ऑपरेशन
यह सफल ऑपरेशन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के मार्गदर्शन में एमवाय अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने किया। वहीं, एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी जैन और उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश के मरीजों को मिलेगा लाभ
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस उपलब्धि से अब गंभीर यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें प्रदेश में ही उच्च स्तरीय और जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। एमवाय अस्पताल की यह सफलता न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक नया अध्याय है, बल्कि प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की बढ़ती क्षमता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!