हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव जबलपुर: तो डकैत जाएगा रीवा जेल; सेंट्रल जेल में रहते दोनों के बीच हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

जेल मुख्यालय से आदेश जारी होने की कही जा रही बात
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले महीने सेंट्रल जेल दो बदमाशों का अखाड़ा बन गया था। हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव और लव जिहाद फंडिंग के आरोपी व पूर्व पार्षद अनवर डकैत के बीच बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई तीखी बहस देखते ही देखते गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और गिरेबान पकड़ने तक पहुंच गई थी।
हालांकि तब मामला शांत हो गया था, लेकिन जेल प्रबंधन ने इसकी शिकायत भोपाल तक भिजवाई थी। इसके चलते दोनों की जेल बदलने का आदेश भोपाल मुख्यालय से जारी हुआ है। अब हेमंत यादव को जबलपुर तो अनवर डकैत को रीवा भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है सेंट्रल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव और अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत का 16 मई को आमना-सामना होने पर किसी पुराने विवाद को लेकर तनातनी शुरू हो गई थी। कुछ ही मिनटों में मामला इतना गरमा गया कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े।
जेल प्रहरी ने समय रहते स्थिति नियंत्रित कर बड़ा बवाल होने से रोका था। हालांकि घटना के बाद दोनों को अलग-अलग कर निगरानी बढ़ा दी गई, लेकिन जेल प्रशासन मामले को अफवाह बताता रहा था।
चूंकि जेल में बंद रहने के दौरान ही हेमंत यादव पर सुपारी देकर जज के डॉक्टर भाई पर हमला कराने के आरोप लगे थे। इसके बाद अनवर डकैत से उसका विवाद हो गया। इस मर्तबा जेल प्रबंधन ने मामले को को गंभीरता से लेते हुए शिकायत भोपाल मुख्यालय तक कर दी।
नतीजा ये हुआ कि हाल ही में जारी आदेश में दोनों को अलग-अलग जेल में भेजने का आदेश जारी हो गया। जल्द ही दोनों को संबंधित जेल में शिफ्ट किया जाएगा। हाल ही हुए भोपाल ट्रांसफर के चलते सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि वे दो-तीन दिन से कार्यालय नहीं गईं, इसलिए आदेश की जानकारी नहीं है।
इसलिए जेल में बंद हैं डकैत और यादव
26 से ज्यादा अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव कातिलाना हमले के एक मामले में सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में रहने के दौरान ही उस पर 16 दिसंबर 2025 को एक जज के भाई डॉ. शिवकुमार यादव पर अपने साथ जेल में बंद रहे साजिद उर्फ चेतन लाला और मोहसिन के जरिये सुपारी देकर हमला कराने का केस दर्ज हुआ था।
वहीं अनवर कादरी लव जिहाद फंडिंग और अन्य गंभीर मामलों में सेंट्रल जेल में बंद है। उसने दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों को फंसाने और शादी कराने के लिए आर्थिक मदद दी थी।
इन आरोपों के बाद उसकी पार्षद सदस्यता खत्म कर पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
संबंधित समाचार

एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:नहाने के बाद बेड पर लेटे; कुछ देर बाद बेहोश मिले

दो दिन तक शिविर में ही रहेंगे कांग्रेसी:घर जाने वालों पर होगी कार्रवाई; संगठन मजबूत करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक:फुटेज में दिखा संदिग्ध

भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ:नमाज के लिए भी पहुंचे लोग; प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए, पुलिस बल तैनात

देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना:कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे; बोले- आश्वासन नहीं किराया वापस कराए

मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब:उसकी भी मौत

देखिए वीडियो:दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की हवाई मुलाकात; तस्वीर ने बढ़ाया सियासी कौतूहल, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना:8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट:कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन:सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत:एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत

इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी:किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली

कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी

महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी:ईओडब्ल्यूडी ने गेंद फिर सहकारिता विभाग के पाले में डाली

छात्रसंघ चुनाव की तैयारी:कांग्रेस ने 13 क्षेत्र प्रभारी बनाए; इंदौर में यह संभालेंगे कमान, करीब नौ साल बाद कैंपस में चुनावी हलचल तेज

नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में:पत्थर गोदाम रोड से धराया आरोपी

सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत:बंद कमरे में मिली लाश; दरवाजा तोड़कर निकाला शव

औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का किया शुभारंभ

सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा:लाइसेंस सस्पेंड होगा; सील करने की भी तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!