युद्ध विराम पर ऐतिहासिक समझौता: अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर; महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में आयोजित समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति ने तेहरान से डिजिटल माध्यम से समझौते पर अपनी सहमति दर्ज कराई।
भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे इस समझौते की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके साथ ही युद्धविराम और शांति प्रक्रिया लागू हो गई।
समझौते में ईरान में सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के साथ-साथ लेबनान में चल रहे संघर्ष को भी खत्म करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने पर भी सहमति बनी है।
पहले यह समझौता 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसर्न शहर में प्रस्तावित था, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के वर्साय पैलेस में दोनों पक्षों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए।
पिछले 24 घंटे के पांच बड़े घटनाक्रम
1. ट्रम्प ने कहा- अमेरिका ने अपने लक्ष्य हासिल किए
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि युद्ध समाप्त करना, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनके प्रमुख लक्ष्य थे, जिन्हें उम्मीद से बेहतर तरीके से हासिल किया गया है।
2. समझौते के उल्लंघन पर फिर कार्रवाई की चेतावनी
ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान शांति समझौते की शर्तों का उल्लंघन करता है तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
3. चीन ने समझौते के पालन पर जोर दिया
चीनी विदेश मंत्री ने दोनों देशों से युद्धविराम का सम्मान करने और समझौते की सभी शर्तों का पालन करने की अपील की। साथ ही चीन ने ईरान और लेबनान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
4. मसौदे में 14 बिंदुओं पर सहमति का दावा
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, समझौते के मसौदे में युद्ध समाप्ति, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने, तेल निर्यात बहाल करने, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और जमे हुए फंड जारी करने समेत 14 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है।
5. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आर्थिक पैकेज की खबरों का किया खंडन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को 300 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दिए जाने की खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान समझौते की शर्तों का पालन करता है तो अन्य देश उसमें निवेश कर सकते हैं, लेकिन अमेरिका सीधे तौर पर कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!