खबर
Top News

नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म: नशा देकर बेहोश करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; जबरन गर्भपात भी कराया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 4:29 pm
शेयर करें:
नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुस्लिम युवक द्वारा पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती कर नौकरी दिलाने के बहाने नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। पुलिस को की शिकायत में पीड़िता ने बताया आरोपी द्वारा संबंध बनाए जाने के बाद वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराया। आरोपी उसे अजमेर ले गया व बुरका पहनाकर कलमा पढ़वाया और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

पलासिया पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया सितंबर 2022 में उसकी मुलाकात लकी से 56 दुकान इलाके में हुई थी। वह नौकरी की तलाश में थी। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे भरोसे में लिया, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई।

20 दिसंबर 2023 को आरोपी उसके तिलक नगर स्थित घर आया, तब वह घर में अकेली थी। आरोपी ने उसे खाने में कुछ मिलाकर बेहोश किया और उसी हालत में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाकर वीडियो बना लिया।

इससे सवाब मिलता है, अब तुम पाक हो गई
पीड़िता के मुताबिक मार्च 2024 में उसे पता चला कि लकी का असली नाम सोहेल खान है। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपी धमकाकर अजमेर ले गया, जहां दुष्कर्म कर आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि इससे सवाब मिलता है और अब तुम पाक हो गई हो।

अक्टूबर 2024 में जब वह गर्भवती हुई और शादी की बात कही तो आरोपी भड़क गया और जातिसूचक गालियां दीं और दबाव बनाकर जबरन गर्भपात करवा दिया, जिससे उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा। इसके बाद जून 2025 में उसे पीथमपुर के पास एक कमरे में रखा और कथित तौर पर नौशाद बाबा के पास ले जाकर अजीबोगरीब टोना-टोटका कराया गया।

पीड़िता के अनुसार उसके साथ बार-बार ऐसे अनुष्ठान किए गए, कुरान पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी गई। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सोहेल खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। मामले में कुछ सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी पीड़िता के साथ थाने पहुंचे थे।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 15 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 15 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 15 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 16 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 16 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 16 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 16 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 17 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 17 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 17 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 17 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 17 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 17 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 17 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 17 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 17 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 17 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 17 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!