खबर
Top News

हाईटेक सुरक्षा कवच: आसमान से लेकर पानी के भीतर तक निगरानी; इतने ड्रोन संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 1:26 pm
शेयर करें:
हाईटेक सुरक्षा कवच

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उज्जैन पुलिस अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। पहली बार सिंहस्थ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसमान और पानी के भीतर एक साथ निगरानी की जाएगी।

40 अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जिनमें अंडरवॉटर ड्रोन भी शामिल
इसके तहत 40 अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जिनमें अंडरवॉटर ड्रोन भी शामिल होंगे। ये ड्रोन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, हादसे या आपदा की स्थिति में तत्काल अलर्ट जारी करने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मदद करेंगे।

उज्जैन पुलिस द्वारा तैयार विस्तृत सुरक्षा योजना को पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही आवश्यक उपकरणों की खरीदी कर सुरक्षा तंत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही शिप्रा नदी के किनारे बनने वाले करीब 29 किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र में 3,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

एआई तकनीक से लैस होगा पूरा सुरक्षा नेटवर्क
सिंहस्थ की सुरक्षा व्यवस्था को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बनाया जा रहा है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे भीड़, आग, भगदड़, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य आपात स्थितियों की पहचान कर तुरंत कंट्रोल रूम तथा संबंधित अधिकारियों को अलर्ट भेजेंगे।

शिप्रा नदी में निगरानी के साथ डूबने जैसी घटनाओं में करेंगे मदद
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान 40 टैथर्ड और नॉन-टैथर्ड ड्रोन लगातार एरियल सर्विलांस करेंगे। वहीं अंडरवॉटर ड्रोन और विशेष कैमरे शिप्रा नदी में निगरानी के साथ डूबने जैसी घटनाओं में त्वरित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाने में मदद करेंगे।

भीड़ बढ़ने से पहले ही मिलेगा अलर्ट
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों की थ्री-डी मॉडलिंग भी कराई जा रही है। एआई आधारित सिस्टम भीड़ के व्यवहार और मूवमेंट का विश्लेषण कर संभावित भीड़भाड़ की पहले से जानकारी देगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह तकनीक किसी भी क्षेत्र में भीड़ के अत्यधिक बढ़ने की संभावना का 15 से 45 मिनट पहले ही अनुमान लगा सकेगी, जिससे समय रहते आवश्यक प्रबंधन किया जा सकेगा।

महाकाल दर्शन व्यवस्था भी होगी स्मार्ट
सिंहस्थ के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है। एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखेगा और भीड़ नियंत्रण में मदद करेगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 8 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 8 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 9 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 9 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 9 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 9 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 9 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 9 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 9 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 9 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 9 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!