हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पर छापा: छह युवक; युवती और संचालिका गिरफ्तार, मोबाइल पर होता था सौदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालगढ़ स्थित अंबे नगर कॉलोनी में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और छापेमारी कर 6 युवकों, एक युवती और रैकेट संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिर मारा छापा
औद्योगिक थाना पुलिस को लंबे समय से अंबे नगर कॉलोनी में देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने एक सुनियोजित योजना बनाई। टीम के एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर संचालिका से मोबाइल पर संपर्क कराया गया। सौदा तय होने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। जैसे ही अंदर से तयशुदा संकेत मिला, बाहर पहले से तैनात पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर पूरे अड्डे को घेर लिया।
मौके से 8 लोग गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से 6 युवक, एक युवती और रैकेट संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी युवक देवास के निवासी बताए जा रहे हैं।
मोबाइल जब्त, नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने संचालिका का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और सौदे तय किए जाते थे। अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
कई और लोगों के जुड़ाव की आशंका
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके तार अन्य शहरों से जुड़े हैं या नहीं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!