चर्चित केस: जेल में बंद टीआई के गंभीर आरोप, बोले- इस एजेंसी ने अधिकारी को बचाया; जमानत याचिका खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के गुना जिले के चर्चित देवा पारदी पुलिस कस्टडी मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के आरोपी और इंदौर जेल में बंद तत्कालीन म्याना थाना प्रभारी (टीआई) संजीत सिंह मवई ने अपनी जमानत याचिका के दौरान जिला कोर्ट में दावा किया कि घटना के समय वह थाने में मौजूद नहीं थे।
तत्कालीन एसडीओपी विवेक अस्थाना और अन्य अधिकारियों को बचाया
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने जांच के दौरान तत्कालीन एसडीओपी विवेक अस्थाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया है।
सीबीआई ने इन आरोपों का किया खंडन
हालांकि, सीबीआई ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संजीत मवई को आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मवई की जमानत याचिका खारिज कर दी।
मवई का दावा- घटना के समय ग्वालियर में वीआईपी ड्यूटी पर था
जमानत याचिका में संजीत मवई ने कहा कि 13 और 14 जुलाई 2024 को वह वीआईपी ड्यूटी के लिए ग्वालियर में तैनात थे। उनका दावा है कि जिस समय देवा पारदी को कथित रूप से यातनाएं दी गईं और उसकी मौत हुई, उस दौरान वह म्याना थाने में मौजूद नहीं थे।
मवई ने अदालत में कहा कि उस समय पूरे मामले की निगरानी तत्कालीन एसडीओपी विवेक अस्थाना कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान एसडीओपी और सह-आरोपी एएसआई उत्तम सिंह के बीच करीब 15 बार फोन पर बातचीत हुई थी।
सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप
मवई ने अदालत में आरोप लगाया कि सीबीआई के पास सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं, जिनसे स्पष्ट हो सकता है कि घटना के दौरान थाने की पुरानी बिल्डिंग में कौन-कौन मौजूद था। उनका कहना है कि जांच एजेंसी ने इन तथ्यों के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया।
वहीं सीबीआई ने अदालत में कहा कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर संजीत मवई की भूमिका सामने आई है और उन्हें विधिवत आरोपी बनाया गया है।
क्या है देवा पारदी कस्टोडियल डेथ मामला
14 जुलाई 2024 को गुना जिले के म्याना थाने में पुलिस हिरासत के दौरान देवा पारदी की मौत हो गई थी। उसकी शादी अगले ही दिन, 15 जुलाई को होनी थी। पुलिस ने 14 जुलाई को देवा और उसके चाचा को हिरासत में लिया था, लेकिन उसी शाम देवा की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में यातना देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामले ने तूल पकड़ने पर मजिस्ट्रियल जांच बैठाई गई। इसके बाद तत्कालीन टीआई संजीत मवई, एएसआई उत्तम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हुआ था सरेंडर
देवा पारदी की मां हंसुबाई ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
मवई और एएसआई उत्तम सिंह लंबे समय तक फरार रहे। दोनों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बीच 5 अक्टूबर 2025 को दोनों ने सरेंडर कर दिया। तब से संजीत मवई न्यायिक हिरासत में हैं।
संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!