एनटीए परीक्षा सुधार के लिए हाई पाॅवर टास्क फोर्स गठित: नंदन नीलेकणी समेत छह विशेषज्ञ करेंगे परीक्षा प्रणाली में बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। यह बहु-विषयक विशेषज्ञ समूह परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधार और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए सुझाव देगा।
सरकार का उद्देश्य भविष्य में पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और तकनीकी खामियों पर प्रभावी रोक लगाना है। टास्क फोर्स विशेष रूप से एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी सुधार और सिस्टम रिफॉर्म पर काम करेगी।
टास्क फोर्स में शामिल होंगे ये विशेषज्ञ
हाई पाॅवर टास्क फोर्स में देश के विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इनमें नंदन नीलेकणी प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, डॉ. एस. सोमनाथ पूर्व अध्यक्ष, इसरो, तपन डेका पूर्व निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो, प्रो. वी. कामकोटी निदेशक, आईआईटी मद्रास (चेन्नई), अनीता करवाल पूर्व शिक्षा सचिव, अमृत लाल मीणा लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ शामिल हैं।
तकनीक और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
टास्क फोर्स परीक्षा संचालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग, साइबर सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए सुझाव देगी। साथ ही एनटीए के ढांचे में आवश्यक संरचनात्मक बदलावों की भी सिफारिश करेगी।
परीक्षा प्रणाली को मिलेगा नया स्वरूप
सरकार का मानना है कि विशेषज्ञों की यह समिति परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे छात्रों का भरोसा मजबूत होगा और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!