खबर
Top News

वृद्धा की पिटाई के वीडियो पर हाई कोर्ट ने संभाली कमान: वृद्धाश्रम बनाम अत्याचार का अड्‌डा

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
वृद्धा की पिटाई के वीडियो पर हाई कोर्ट ने संभाली कमान

अवैध आश्रम सील, बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया, संचालिका पर दर्ज होगी एफआईआर

प्रेमाश्रय की संचालिका पर एक भाजपा नेता की है मेहरबानी

वृद्धाश्रम स्थित परिसर के ऑफिस में नशा करते हुए जय्यू जोशी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस वृद्धाश्रम को बेसहारा बुजुर्गों का सहारा होना चाहिए था, वहीं उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा हो गया है।

बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में एक वृद्ध महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की निगरानी अपने हाथ में ले ली है। शुक्रवार को सुनवाई में हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से अब तक की गई कार्रवाई का पूरा हिसाब मांगा और सभी विभागों को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर अवैध रूप से संचालित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम को सील कर दिया। यहां रह रहे सभी बुजुर्गों को अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों में स्थानांतरित किया गया। जांच के दौरान आश्रम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है।

इन्हीं आधार पर संचालिका नीलम दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि कलेक्टर के निर्देश के बावजूद समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि यह वृद्धाश्रम पानी की टंकी परिसर में उस स्थान पर संचालित हो रहा था, जहां पहले सुलभ कॉम्प्लेक्स था। इसी परिसर के आसपास सरकारी स्कूल की जमीन पर कथित रूप से अवैध गोशाला संचालित होने की बात भी जांच एजेंसियों के सामने आई है।

रहवासियों के आरोपों ने बढ़ाई सियासी तपिश- स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी परिसर का स्वरूप बदलने के बाद यहां वृद्धाश्रम और सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया तथा आश्रम के संचालन की जिम्मेदारी नीलम दुबे को सौंपी गई। रहवासियों का यह भी आरोप है कि वृद्धाश्रम के नाम पर चंदा एकत्र किया जाता है और सरकारी अस्पताल की जमीन पर भी कथित कब्जा किया गया। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

एक वीडियो ने खोली पूरे शहर की हकीकत
जांच का दायरा बढ़ा तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। सामाजिक न्याय विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक सिर्फ छह वृद्धाश्रमों को नियमित अनुमति है, जबकि 25 से अधिक आश्रम बिना वैधानिक अनुमति के चल रहे हैं। कई जगह बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी रखा जा रहा है।

जांच में पता चला कि कई संस्थाओं ने केवल फर्म एंड सोसायटी में पंजीयन कराया, लेकिन सामाजिक न्याय विभाग से अनिवार्य अनुमति नहीं ली। नियमों के अनुसार तीन वर्ष संचालन के बाद विभागीय स्वीकृति लेना आवश्यक है, फिर भी कई संस्थान बिना अनुमति चल रहे हैं।

न रिकॉर्ड, न निगरानी... बुजुर्गों की सुरक्षा भगवान भरोसे... पड़ताल में यह भी सामने आया कि कई आश्रमों में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। वहां रहने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल और सुरक्षा व्यवस्था भी कई स्थानों पर मानकों के अनुरूप नहीं मिली। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जवाबदेही तय करना मुश्किल हो जाता है।

बच्चों के आश्रम पर भी उठे सवाल... कालानी नगर स्थित नमो नवकार आश्रम में करीब 35 बच्चों के रहने की जानकारी मिली। संस्था के पास महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग की आवश्यक अनुमति नहीं होने की बात सामने आई है।

अवैध वृद्धाश्रम में एक साल में हो चुकी 11 मौतें, महाकाल संस्था छोड़ती थी वृद्धों को
बाणगंगा क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में पानी की टंकी के नीचे चल रहे अवैध प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम को लेकर और भी खुलासे हुए हैं। यहां शहर में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली महाकाल मानव सेवा संस्था और सुल्ताने हिंद एकता समिति लाकर एमवाय अस्पताल के वृद्धों को छोड़ जाती थी जबकि उन्हें पता था कि ये वृद्धाश्रम प्रशासन में पंजीकृत नहीं है। ये भी पता चला है कि इसकी संचालिका नीलम दुबे पर क्षेत्र के भाजपा के पूर्व पार्षद का वरदहस्त है। उन्होंने ही यहां कब्जा करवाया था।

पता चला है कि जिस शिवदेवी नामक वृद्धा की नाबालिग ने डंडे से पिटाई की उसे भी महाकाल मानव सेवा संस्था का जय्यू उर्फ जयदीप जोशी छोड़कर गया था। उसे कहीं से उठाकर कार में घुमाया और फिर आजाद नगर छोड़ दिया गया था जहां से बाद में उसे यहां पहुंचा दिया गया। वो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो में जिस तरह से डंडे चला रहा है, उसे देखकर नहीं लगता कि वो मानसिक विक्षिप्त है।

जो हरकत उसने की, वो पूर्व में भी वो कर चुका है और कई बुजुर्गों के साथ मारपीट कर चुका है। पूरे परिसर में संचालिका नीलम दुबे ने सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगवाए हैं। खास बात ये है कि ये सारी जानकारी दुबे को थी, लेकिन वो चुप्पी साधे रहीं। बताया जा रहा है कि दुबे की संस्था महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इस प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में एक साल में 11 वृद्धों की मौत हो चुकी है, जिनका अंतिम संस्कार जय्यू जोशी व सुल्ताने हिंदे एकता कमेटी के कलीम पठान और फिरोज खान ने जूनी इंदौर मुक्तिधाम में किया है।

इसका कोई रिकोर्ड उनके पास उपलब्ध नहीं है और न ही सोसायटी की ओर से वृद्ध की मौत की सूचना प्रशासन को दी गई। ये सारा खेल जय्यू और उसकी टीम ने परभारे ही रच दिया था। ये भी पता चला है कि जय्यू जोशी और उनके साथ किसी भी अंतिम संस्कार के लिए 3500 रुपए का चंदा एकत्र करते थे।

यानी मौत एक और चंदा कई लोग विभिन्न दानदाताओं से करते थे। कुछ दिनों पूर्व मानव सेवा संस्था व सुल्ताने एकता कमेटी के लोगों का एमवाय परिसर स्थित कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा दिए गए कार्यालय में दिन में शराब पीते वीडियो भी सामने आया था।

दुबे पर भाजपा नेता मेहरबान
पता चला है कि वृद्धाश्रम संचालिका नीलम दुबे पर क्षेत्र के भाजपा के एक पूर्व पार्षद की मेहरबानी है। उन्होंने ही दुबे को पानी की टंकी के नीचे वृद्धाश्रम चलाने के लिए जगह अवैध रूप से दिलवाई थी और वो ही इसके संरक्षक भी हैं। वो कहते रहे हैं कि कुछ नहीं होगा। मैं सब निपट लूंगा।

संबंधित समाचार

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा
Top News

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

8 minutes ago
तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन
Top News

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

14 minutes ago
शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी
Top News

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

32 minutes ago
राजा-सोनम मामले में नया विवाद
Top News

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

38 minutes ago
आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा
Indore

आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा

about 1 hour ago
सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

about 1 hour ago
ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया
Top News

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

about 1 hour ago
दतिया उपचुनाव परिणाम
Top News

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे

about 1 hour ago
तो क्या सर्टिफिकेट दे दें
Indore

तो क्या सर्टिफिकेट दे दें:पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी

about 1 hour ago
ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई
Indore

ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई:पब-बार संचालकों को सीधी चेतावनी; पुलिस ने सीसीटीवी से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के दिए कड़े निर्देश

about 1 hour ago
रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी
Top News

रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी:कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजा फर्जी लिंक; अचानक मोबाइल स्क्रीन हुई ब्लैक

about 1 hour ago
चंद रुपए की शराब पी
Top News

चंद रुपए की शराब पी:लाखों की पकड़वा बैठा; नशे में गलत रूट पकड़ा, ब्रीथ एनालाइजर से फंसा चालक

about 1 hour ago
बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट
Top News

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट:PK की पार्टी के दफ्तर पर जश्न; 12वें राउंड के बाद इतने वोट से चल रहे आगे

about 2 hours ago
बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग
Top News

बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग:पब मालिक का लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हुआ हादसा

about 2 hours ago
महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा
Top News

महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा:भाजपा नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो; मना करने पर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
ट्रैफिक ASI ने लगाई फांसी
Top News

ट्रैफिक ASI ने लगाई फांसी:पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला शव; विभाग में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी पर गहराया संकट
Top News

नर्मदा नदी पर गहराया संकट:बोतल से फिर बाहर आया आठ लेन एक्सप्रेस हाईवे का जिन्न

about 2 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण:जर्जर हो गई सड़क;10.55 करोड़ की रोड उखड़ी, लोक निर्माण विभाग की नाकामी और भ्रष्टाचार का खुलासा

about 2 hours ago
पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी की बेरहमी से हत्या:पति ने गले से लेकर छाती तक किए चाकू से 35 वार; 7 साल की बेटी ने दादा को बताया

about 2 hours ago
एमपी में भाजपा बिहार में पीके
Top News

एमपी में भाजपा बिहार में पीके:प्रदेश की दतिया सीट पर तिवारी 1100 वोटों से आगे, नरोत्तम गद्‌गद्

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!